झज्जर में शादी समारोह के बाद दो पक्षों में मारपीट:दो महिलाओं सहित तीन घायल; मंगल सूत्र तोड़ने का आरोप

Spread the love

झज्जर जिले के गांव खेतावास में शादी समारोह के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की घटना सामने आई। झगड़े में अजय, राखी और शौकीना को चोट आई हैं। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, 21 और 23 फरवरी को राजीव और करीना की शादी तय है। बताया जा रहा है कि इससे पहले एक अन्य शादी समारोह में सलमान अपने साले अनोद की शादी में शामिल होने आया था। शादी के अगले दिन किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद वह 10 फरवरी को खाना खाने के लिए शाम को खेतावास गांव में ही अपने मामा के घर चला गया। बीती रात घर में घुसकर मारपीट पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 10 फरवरी की रात करीब 8 बजे, जब परिवार घर पर बैठकर खाना खा रहा था, तभी सलमान का साला अनोद पहले घर पहुंचा और उसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट में बदल गया। झगड़े में दो महिलाओं सहित तीन घायल मारपीट की घटना में अजय को हल्की चोटें आई हैं, जबकि राखी और शौकीना को भी चोट लगी हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से रामप्यारी ने बयान देते हुए न्याय की मांग की है। परिवार ने एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी कार्यालय से आश्वासन दिया गया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सुबह फिर से की मारपीट रामप्यारी ने बताया कि रात को घर में घुसकर कई लोगों ने उन पर हमला बोल दिया, जिसमें दो को चोट लगी। आरोप है कि उसके बाद सुबह फिर से उनके घर में घुसकर शौकीना को चोट मारी गई हैं। रामप्यारी ने बताया कि कार्रवाई करवाने के लिए एसपी से मुलाकात की है। घर में चल रही शादी की तैयारियां वहीं उन्होंने बताया कि उनके घर में लड़की और लड़का की 21 और 23 फरवरी को शादी होनी है। जिसको लेकर परिवार तैयारियों में जुटा हुआ है। बीती देर शाम गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की है। रामप्यारी ने आरोप लगाया है कि दो महीने पहले उनके घर का एक सदस्य गायब हो गया था। उस पर भी मारपीट करने वालों ने कहा कि उसकी तरह ही ये लड़का भी गायब हो जाएगा। वहीं रामप्यारी ने आरोप लगाया कि उनके घर में घुसकर मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी की है। वहीं मंगल सूत्र तोड़ने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।