रोहतक में पेट्रोप पंप पर चले लात घूंसे, VIDEO:गोली-गलौज के बाद युवकों में झगड़ा; 20 मिनट तक डटा रहा ट्रैफिक

Spread the love

रोहतक में मकड़ोली टोल प्लाजा के पास पेट्रोल पंप के बाहर युवकों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि युवकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस मामले में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए झगड़े को शांत करवाया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि एक स्कूटी, बाइक व कार सवार युवक पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर आए थे। पेट्रोल डलवाने के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गई। युवक आपस में एक दूसरे के साथ गाली गलौज करने लगे। युवकों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। कार के आगे युवकों के बीच जमकर लात घुसे चलने लगे। लड़ाई को देखकर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और लड़ाई को छुड़वाने का प्रयास भी किया, लेकिन झगड़ा बढ़ता गया और भीड़ भी बढ़ती गई। डायल 112 की टीम ने शांत करवाया झगड़ा
पेट्रोल पंप पर युवकों के बीच हुए झगड़े को बढ़ता देख कर्मचारियों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने युवकों के बीच हुए विवाद को शांत करवाया। लेकिन पुलिस के आने से पहले करीब 20 मिनट तक युवकों के बीच जमकर हाथापाई होती रही। झगड़े के दौरान ट्रैफिक हुआ प्रभावित
पेट्रोल पंप पर युवकों के बीच झगड़े के दौरान ट्रैफिक भी जाम हो गया। काफी संख्या में गाड़ियों की लाइन लग गई। हर कोई झगड़े को देखने के लिए खड़ा था। पुलिस के आने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया गया। इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।