कुरुक्षेत्र में बड़े भाई की एक्सीडेंट में मौत:GT रोड पार करते कार ने कूचला; छोटे ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में GT रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। युवक अपने छोटे भाई के साथ सड़क क्रॉस करने के लिए खड़ा था। कार की सीधी टक्कर से उसका सिर सड़क में लगा, जबकि उसके छोटे भाई ने साइड में कूदकर अपनी बचाई। मृतक की पहचान विक्रम निवासी खानपुर कोलियां के रूप में हुई। टक्कर के बाद आरोपी ड्राइवर उनके पास आया और बाद में भीड़ को देखकर कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने विक्रम के छोटे भाई सोनू के बयान पर आरोपी ड्राइवर विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अचानक मारी टक्कर खानपुर कोलियां गांव के सोनू ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई शाम करीब साढ़े 6 बजे ऊषा माता मंदिर के पास GT रोड पार करने के लिए खड़ा था। तभी शाहाबाद की तरफ से तेज रफ्तार में सफेद कार आई, जिसने उसके भाई विक्रम को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विक्रम उछलकर सड़क पर गिरा और सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम उसने साइड में होकर अपनी जान बचाई। कार थोड़ा आगे रुक गई और ड्राइवर उतरकर उसके पास आया। पूछताछ में ड्राइवर की पहचान विनोद कुमार निवासी पालम विहार अम्बाला कैंट के रूप में हुई। उसने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और विक्रम को सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र ले गए। यहां से डॉक्टरों ने विक्रम की ज्यादा हालत खराब देखकर उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। PGI में विक्रम को होश नहीं आया तो परिजन उसे घर ले आए। यहां घर पर उसके भाई ने दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर विनोद मौके से भाग गया था।पुलिस ने विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।