हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने विभिन्न जिलों और श्रेणियों में 851 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की समयसीमा 13, 15 और 17 फरवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता के अनुसार पोर्टल पर जाकर जल्द आवेदन कर सकते हैं। गुरुग्राम के सोहना शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण के कार्य के लिए 200 कारपेंटरों को आवश्यकता है। भवन निर्माण में बाइंडर के कार्य के लिए 200 पदों के लिए 15 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। भवन निर्माण में मचान तैयार करने वालों के 150 पदों के लिए भी 15 फरवरी तक आवेदन मांग गए हैं। इसके आलावा बद्दी में 100 मैकेनिकल पदों के लिए आवेदन की तिथि को 13 फरवरी कर दिया है। इसी तरह से गुरुग्राम में वोल्वो ट्रक ड्राइवर के 200 पदों पर के लिए आवेदन की तिथि को भी 13 फरवरी तक बढ़ा दिया है। प्रमुख पदों का विवरण और अंतिम तिथि
हरियाणा में 851 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवदेन:HKRN देगा 25 से 40 हजार तक सैलरी; हिसार में नोडल प्रोजेक्ट मैनेजर की पोस्ट
