मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:AI वीडियो के लिए नियम लागू होंगे; स्पीकर बिरला को हटाने का प्रस्ताव; अखिलेश बोले-गोलियां चलवाने वालों ने राम मंदिर बनवाया

Spread the love

नमस्कार, कल की बड़ी खबर AI वीडियो के लिए बने नए नियम से जुड़ी रही। यह 20 फरवरी से लागू होंगे। दूसरी बड़ी खबर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी को लेकर रही।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… ​​​​​​1. लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश, ओम बिरला का लोकसभा नहीं जाएंगे विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया है। इस पर 118 सांसदों ने साइन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। वो अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही स्पीकर की चेयर संभालेंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। विपक्ष का आरोप- ओम बिरला बोलने नहीं देते: विपक्ष का आरोप है कि बिरला सदन की कार्यवाही में भेदभाव करते हैं। वे सत्तापक्ष को मौका देते हैं, जबकि विपक्ष की आवाज दबाते हैं। राहुल गांधी को बोलने ही नहीं देते। विपक्ष का कहना है कि ओम बिरला ने महिला सांसदों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने का झूठा आरोप भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर… 2. अखिलेश बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई, वे राम मंदिर बनवा रहे अखिलेश यादव ने मंगलवार लोकसभा में केंद्र और यूपी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा- मनरेगा का नया नाम वीबीजी रामजी कर दिया है। भाजपा सांसद अरुण गोविल की तरफ इशारा करते हुए पूछा- हमारे रामजी कहां हैं। हम उन्हें बचपन से देखते आए हैं। लोकसभा में रामजी को सबसे पीछे बैठाया है। जबकि उन्हें आगे लाकर नंबर 2 सीट पर बैठाना चाहिए। वहीं, सत्ता पक्ष के सांसदों ने कहा- कार सेवकों पर गोली चलाने वाले ये बात कर रहे हैं। यह सुनते ही अखिलेश भड़क गए। उन्होंने कहा- जिन्होंने गोली चलवाई, वो राम मंदिर बनवा रहे हैं। अगर कुछ पता ना हो तो जाकर के पूछ लेना पता कर लेना। आधी-अधूरी जानकारी के साथ मत आया करो यहां पर। अखिलेश का इशारा IAS नृपेंद्र मिश्रा की तरफ था। नृपेंद्र मिश्रा राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन हैं। उनकी देखरेख में राम मंदिर बना है। 1990 में नृपेंद्र मिश्रा मुलायम सिंह के प्रमुख सचिव थे। जब कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 3. AI कंटेंट पर 20 फरवरी से लेबल लगाना जरूरी, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अब AI कंटेट शेयर करने से पहले नए नियम का पालन करना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, यूट्यूब, स्नैपचैट और फेसबुक को अब AI कंटेंट पर लेबल लगाना होगा। साथ ही डीपफेक फोटो-वीडियो 3 घंटे में हटाने होंगे। ये नियम 20 फरवरी से लागू होंगे। इससे अश्लील कंटेंट और मिसइन्फॉर्मेशन पर रोक लगेगी। नए IT नियमों में ये भी 2 बदलाव होंगे गंदे और भ्रामक कंटेंट पर लगाम: सरकार ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे ऑटोमेटेड टूल्स (सॉफ्टवेयर) इस्तेमाल करें, जो AI के जरिए बनाए गए गैर-कानूनी, अश्लील या धोखाधड़ी वाले कंटेंट को रोक सकें। हर 3 महीने में चेतावनी देना अनिवार्य: कंपनियों को हर 3 महीने में कम से कम एक बार अपने यूजर्स को वॉर्निंग देनी होगी। उन्हें बताना होगा कि अगर उन्होंने AI का गलत इस्तेमाल किया या नियम तोड़े, तो उन्हें सजा या जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 4. मथुरा में परिवार के 5 लोगों की लाश मिली:पति-पत्नी, 3 बच्चे; 3 जगह सुसाइड नोट मिले मथुरा में एक ही कमरे से एक परिवार के 5 लोगों की लाशें मिलीं। मृतकों में पति, पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। कमरे में बेड पर मां, एक बेटी-बेटा मिले। दूसरी बेटी चारपाई पर पड़ी थी, जबकि पति का शव फर्श पर मिला। पुलिस के मुताबिक, पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बच्चों की जान ली। बाद में खुद करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। SSP श्लोक कुमार ने बताया- घटना का पता उस समय चला, जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए। पड़ोस में रहने वाले मनीष के भाई जयकिशन मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से जयकिशन मेन गेट फांदकर अंदर गए। फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर सभी मृत पड़े मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर… 5. ब्रिटेन की पहली मुस्लिम PM बन सकती हैं शबाना, एपस्टीन फाइल्स विवाद से PM स्टार्मर की कुर्सी खतरे में जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवादों को लेकर ब्रिटेन PM कीर स्टार्मर के इस्तीफे की मांग हो रही है। नए प्रधानमंत्री पद की होड़ में कश्मीरी मूल की शबाना महमूद हैं। वह ब्रिटेन की गृह मंत्री है। अगर वह प्रधानमंत्री बनती हैं, तो ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री भी होंगी। 45 साल की शबाना महमूद पहले न्याय मंत्री और लॉर्ड चांसलर रह चुकी हैं। स्टार्मर के भरोसेमंद ने इस्तीफा दिया: ब्रिटेन में एपस्टीन फाइल विवाद के कारण PM स्टार्मर के भरोसेमंद सहयोगी और डाउनिंग स्ट्रीट के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने इस्तीफा दे दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन का समर्थन करने वाले पीटर मंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत बनाकर भेजा था। मैकस्वीनी ने माना कि यह नियुक्ति उनकी गलती थी। पढ़ें पूरी खबर…
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… लोगों के खाते में रातों-रात ₹3.62 लाख करोड़ आए साउथ कोरिया में ‘बिथंब’ नाम की एक क्रिप्टोकरेंसी कंपनी ने 700 ग्राहकों के अकाउंट में गलती से 3.62 लाख रुपए करोड़ भेज दिए। कई लोगों ने तुरंत बिटकॉइन बेच दिए। हालांकि, कंपनी ने सभी अकाउंट को फ्रीज कर 99.7% राशि वापस ले ली।
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को बिजनेस में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। मकर राशि के लोगों की पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…