रोहतक हादसे में राजस्थान BDS के स्टूडेंट की मौत:ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, जींद का रहने वाला; काम जा रहा था

Spread the love

रोहतक जिले में आउटर बाईपास पर ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो सवार युवक नीचे गिर गया और ट्रक द्वारा कुचले जाने से मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान जींद के रहने वाले गौरव पुत्र अश्वनी के रूप में हुई, जो ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान जलेबी चौक के पास तक्षशिला स्कूल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण गौरव ऑटो से नीचे गिर गया और दूसरे ट्रक ने गौरव को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। राजस्थान में बीडीएस का स्टूडेंट था मृतक जींद के गौरव श्रीगंगानगर राजस्थान में बीडीएस का स्टूडेंट था, जो अपने घर जींद गया हुआ था। वहां से किसी काम के लिए रोहतक आया था, जो ऑटो में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान गौरव सड़क हादसे का शिकार हो गया और अपनी जान गंवा बैठा। मामले की जांच में जुटी पुलिस शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ राकेश सैनी ने बताया कि आउटर बाईपास पर ट्रक व ऑटो की टक्कर में एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।