Almora News : पहाड़ों से क्यों खत्म हो रही खेती, जो कर रहे हैं, वे भी निराश, जहां फसल लहलहाती थी, वहां अब घास और झाड़ियां

Spread the love

Almora farming : उत्तराखंड के पहाड़ों पर कभी बाजरा, ज्वार और मडुवा जैसे मोटे अनाज खूब उगाए जाते थे, लेकिन अब ये गुजरे समय का पुराना किस्सा लगते हैं. खेत वीरान हो गए हैं. लोकल 18 से बात करते हुए अल्मोड़ा की महिला किसान पुष्पा जोशी बताती हैं कि कई किसानों ने अपने खेतों को यूं ही छोड़ दिया. दुकानदार सुंदर सिंह कहते हैं कि आज बाजार में मांग बढ़ी है, लेकिन पहाड़ों से इन अनाजों की सप्लाई लगातार घटती जा रही है. दुर्भाग्य से पहाड़ों में इसकी खेती लगभग खत्म हो चुकी है. लोग खेती करना नहीं चाहते और जो थोड़े बहुत किसान बचे हैं, वे भी पीछे हट रहे हैं.