हिसार जिले के जिला कोर्ट में तैनात एक नायब कोर्ट को रोहतक रेंज के अंतर्गत आने वाली झज्जर ACB टीम ने ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह कार्रवाई निरीक्षक फतेह सिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपी की पहचान मुख्य सिपाही सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो एडीजे कोर्ट में नायब कोर्ट के पद पर कार्यरत था। रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी जानकारी के अनुसार एसीबी टीम ने सिटी थाना के पास पटवार भवन के नजदीक ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ लिया। टीम ने मौके से ₹500-₹500 के नोटों की दो गड्डियां, कुल ₹1,00,000 नगद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह रिश्वत किसी लड़ाई-झगड़े से जुड़े मामले में ली जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिसार में नायब कोर्ट 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार:विजिलेंस रोहतक की कार्रवाई, ₹500 के नोटों की दो गड्डियां बरामद
