जहर खाकर कंट्रोल रूम पहुंचा पुलिसकर्मी, लिखा-सब बिक रहे हैं:अस्पताल में तोड़ा दम, 3 पेज के सुसाइड नोट में लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Spread the love

नीमच में हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह (50) ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वे कनावटी पुलिस लाइन में तैनात थे। डीजीपी, डीआईजी और एसपी के नाम लिखे तीन पेज के सुसाइड नोट में उन्होंने विभागीय भ्रष्टाचार के साथ पुलिस लाइन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें लिखा है कि सब पैसों में बिक रहे हैं। आत्महत्या करने की अनुमति भी मांगी है। होशियार सिंह पिछले पांच दिन से छुट्टी पर थे। सोमवार से उन्हें ड्यूटी पर आना था। इससे पहले ही रविवार दोपहर को वे जहरीला पदार्थ खाकर कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां इस बारे में बताया, फिर गिर पड़े। उन्हें इस हालत में देखकर कंट्रोल रूम में अफरा-तफरी मच गई। निजी अस्पताल रेफर किया गया था
खबर मिलते ही कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी मौके पर पहुंचे और होशियार सिंह को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। देखिए, तीन तस्वीरें… सुसाइड नोट में यह लिखा
श्रीमान डीजीपी, आईजी, डीआईजी, एसपी महोदय। निवेदन है कि मैं प्रार्थी 83 होशियार सिंह आपके अधीनस्थ पुलिस लाइन नीमच पर तैनात हूं। डीजीपी सर से निवेदन है कि पुलिस को इतना भी मत बेचो कि सही आदमी नौकरी नहीं कर पाए। नीमच जिले में सब कुछ बिक रहा है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। थाने में पीसीआर 1, पीसीआर 2, लाइन का रोजनामचा, जिम, खेल सब पैसों में बिक रहे हैं। महोदय, अंतिम समय में कुछ भी नहीं साथ जा रहा है। RI नीमच को देखो…सब कुछ है लेकिन क्या करेगा पैसों का। प्रणव तिवारी हर कर्मचारी से पैसा लेकर ड्यूटी लगाता है। मौखिक रूप से कहने पर बोलता है कि मैं और RI, एसपी साहब के ससुर की टिकिट 10 हजार की बनवाते हैं। एसपी सर खेलने आते हैं। उनका खर्चा रोजाना प्रणव और अशोक उठाते हैं। जो लाइन में पैसे देगा, उनके प्रति सहानुभति होगी। प्रणव सर ने स्वयं किसी दूसरी औरत को रखकर एक बच्चा पैदा कर रखा है। शिकायत होने के बाद भी लाइन से नहीं हटाए गए। महोदय, अगर ऐसा ही है तो होशियार सिंह को आत्महत्या की स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें। जहर खाने का कारण साफ नहीं
टीआई नीलेश अवस्थी ने कहा- अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह ने जहर क्यों खाया? पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में MBBS स्टूडेंट का सुसाइड इंदौर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंतरिक्ष अग्रवाल के रूप में हुई है, जो ग्वालियर का रहने वाला था और 2025 बैच का छात्र था। घटना बीआर अंबेडकर हॉस्टल के बी-ब्लॉक की चौथी मंजिल पर स्थित कमरे नंबर 43 की है। पढे़ं पूरी खबर…