मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजगढ़ में करप्शन को लेकर कहा कि थोड़ा बहुत तो हर जगह चलता है, लेकिन जो रिश्वत लेता है, वह राष्ट्रद्रोही है। चाहे मैं हूं या कोई भी हो। मैं 8 चुनाव जीता हूं। जनता ने विश्वास किया। गांव का किसान हूं, लेकिन रिश्वत लेने का मन नहीं करता है। इससे पहले मंत्री करण सिंह ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को धमकाया था। उन्होंने कहा था कि एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाएंगे। अगर वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं, तो योजना से नाम काट दिए जाएंगे। हालांकि बाद में अपने बयान से पलट गए थे। बेईमान आदमी अपनी आदत नहीं छोड़ता
राजगढ़ में मीडिया से मंत्री वर्मा ने कहा कि बेईमान व्यक्ति किसी भी पद पर हो, उसकी प्रवृत्ति नहीं बदलती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बेईमान आदमी को चाहे मंत्री, तहसीलदार, इंजीनियर बना दो या मजदूरी करने को कह दो, वह अपनी आदत नहीं छोड़ता। मजदूर जब जर्दा खाता है तो 5 बार थूकता है। मंत्री वर्मा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि बेईमान आदमी कहीं भी छोटे मोटे तो…..ऐसा नहीं है कि मैं दावा कर रहा हूं। कई तहसीलदार हैं, जिन्हें मैंने सस्पेंड किया है। आपके यहां (राजगढ़) आया तो सस्पेंड किया। आष्टा में गया और सीमांकन पर सस्पेंड किया है। सिवनी गया, वहां भी सस्पेंड किया है। कलेक्टर पहले बोले देते हैं … ठीक कर देंगे
मंत्री वर्मा ने कहा कि कलेक्टर पहले बोल देते हैं कि साहब, थोड़ा बहुत गलती सलती हो तो ठीक कर देंगे। मैं कहता हूं कि मुझे देखो, मैं भी काम कर रहा हूं। आप भी काम कर रहे हैं। ईमानदारी से राष्ट्रभक्ति से काम करें। रोटी बांधकर लाया हूं
हम इंदौर जाते हैं, सर्किट हाउस में चाय आती है, नाश्ता आता है, लेकिन मेरे यहां सब बंद है। अपने खाने के लिए सब बांध के लाया हूं। टिफिन में रोटी बांधकर लाया हूं। जरूरत होगी तो मांग लूंगा। सरपंच के यहां मांग लूंगा। 2 दिन पहले सिहोर में कहा था- लाड़ली बहनों के नाम काट दिए जाएंगे इसके पहले 5 फरवरी को मंत्री करण सिंह वर्मा का एक वीडियो सामने आया था। मंत्री सीहोर जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में मंच से वे कह रहे थे कि ग्राम धामंदा में 894 लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की राशि दी जा रही है। इसके बावजूद सरकारी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति बेहद कम रहती है। वे सीईओ से बात करते हुए कहते हैं कि एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाएंगे। अगर उस दिन भी वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं, तो उनकी रिपोर्ट भिजवाकर योजना से नाम कटवाने की कार्रवाई की जाएगी। सफाई में मंत्री बोले- योजना को कोई समाप्त नहीं कर सकता इस दौरान उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं को इस तरह की कोई आर्थिक सहायता मिलती थी या नहीं। हालांकि इसके बाद अगले दिन वे बयान से पलट गए थे। सफाई में कहा था कि यह योजना बहनों के सम्मान से जुड़ी है। इसे कोई भी समाप्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा था कि मैंने पहले भी और बाद में भी बहनों के सम्मान में उन्हें प्रणाम करते हुए अपनी बात रखी थी। अगर मेरे किसी बयान से ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं। ………………………… यह खबरें भी पढ़ें… 1. लाडली बहनों का नाम काटने के बयान से पलटे मंत्री: करण सिंह बोले-यह योजना बहनों के सम्मान से जुड़ी, इसे कोई भी समाप्त नहीं कर सकता लाडली बहनों का नाम काटे जाने के विवादास्पद बयान पर किरकिरी के बाद राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर बहनों को सम्मानपूर्वक सहायता प्रदान की जाती है। पढ़ें पूरी खबर… 2. भाजपा विधायक बोले- मक्कारी कर रहे लोग: डिंडौरी में ग्रामीणों की शिकायत पर नाराज, फिर कहा- किसी अफसर के लिए नहीं कहा डिंडौरी जिले के शहपुरा से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का शनिवार को वीडियो सामने आया है। इसमें वे मंच से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। यह घटना शुक्रवार को डिंडौरी जनपद की रामगुड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान की बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
अब मंत्री वर्मा ने अफसरों को बताया करप्ट:बोले- कई तहसीलदारों को मैंने सस्पेंड किया, बेईमान आदमी आदत नहीं छोड़ता; रिश्वतखोर को बताया राष्ट्रद्रोही
