बजट रोजगारोन्मुख और विकासोन्मुख : प्रतिभा सिंह

Spread the love

बजट रोजगारोन्मुख और विकासोन्मुख : प्रतिभा सिंह

शिमला, 17 मार्च (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने विधानसभा में प्रस्तुत बजट को हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रतिभा सिंह ने इसे प्रदेशहित में रोजगारोन्मुख और विकासोन्मुख बताया और इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, खासकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मनरेगा और दिहाड़ीदार कर्मचारियों की दिहाड़ी में बढ़ोतरी, आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किश्त, और किसानों-बागवानों को राहत देने के निर्णय सराहनीय हैं।

प्रतिभा सिंह ने यह भी कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को एक नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

—————