हादसे में बाइक का पहिया उड़ा, तीन की मौत:बड़वानी में सामने से टकराई थी पिकअप, सात लोग सवार थे, मकान की छत भरकर लौट रहे थे

Spread the love

बड़वानी में एक बाइक और पिकअप वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं। हादसा गुरुवार देर रात बरू फाटक और ठीकरी के बीच हुआ। ठीकरी थाना पुलिस के मुताबिक, हादसा घोलनिया फाटे (गोलानिया फाटा कट पॉइंट ए बी रोड) के पास हुआ। बाइक नंबर MP 46 MH 6678 पर सवार दो युवक ठीकरी से जुलवानिया की ओर जा रहे थे, जबकि पिकअप वाहन (MP 42 G 1559) बरूफाटक से ठीकरी की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला पहिया निकलकर दूर जा गिरा। हादसे में बाइक सवार विनोद मुजाल्दे (19) और राजेश मुजाल्दे (22) की मौत हो गई। दोनों बालकवाड़ा के रसवां गांव के थे। वहीं पिकअप सवार एक महिला रोशनी सस्ते (20 वर्ष, निवासी समरतलाई, थाना ठीकरी ने भी दम तोड़ दिया। देखिए हादसे की तस्वीरें घायल बड़वानी जिला अस्पताल रेफर पिकअप पलटने से उसमें सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें रोशनी द्वार (19) निवासी समरतलाई और केसरी बाई पति सोनू (42) निवासी समरतलाई शामिल हैं। इन दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है। इसके अलावा ललिता डावर (17) निवासी समरतलाई, थाना ठीकरी, शर्मिला (30) निवासी रूपखेड़ा, हीरालाल लाल (30) निवासी रूपखेड़ा और बबलू सिंह (18), निवासी रूपखेड़ा) को मामूली चोटें आई हैं। पिकअप में करीब सात लोग सवार थे, जो राजपुर से मकान की छत भरकर रसगांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही ठीकरी स्वास्थ्य केंद्र पर मृतकों और घायलों के परिजनों की भीड़ जमा हो गई। …………………………………………… यह खबर भी पढ़ें… रीवा में ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत:पति और दो बेटियां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सगरा में हुआ हादसा रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मझिगवां गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां सवार थीं। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर