वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का असर खत्म होने से मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा है। उत्तरी हवाओं की वजह से दिन में ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि रात का टेम्परेचर भी 10 डिग्री से नीचे आ गया है। इंदौर, उज्जैन और मुरैना में मौसम साफ है। सुबह से धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश में ओले-बारिश का दौर चल रहा था, जो गुरुवार को थम गया। इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार-गुरुवार की रात ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं 30 से ज्यादा जिलों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे ठंडा राजगढ़ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। रीवा में 7.2, खजुराहो में 8.2, दतिया में 8.4, दमोह और सतना में 9.6 डिग्री और पचमढ़ी में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों में भोपाल और उज्जैन में 13 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री और जबलपुर में 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्वालियर में ग्वालियर में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे की वजह से दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की टाइमिंग भी बदल गई है। खासकर मालवा, सचखंड, शताब्दी समेत कई ट्रेनों की टाइमिंग पर असर पड़ा है। आज हल्के कोहरे का असर
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह प्रदेश में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिला। ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में असर देखा गया। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम देखिए तस्वीरें…
एमपी में बढ़ी ठंड, तापमान 10 डिग्री से भी कम:इंदौर-मुरैना और उज्जैन में खिली धूप, 8 फरवरी से नया सिस्टम, बारिश के आसार
