हरियाणा शिक्षा विभाग एक बार फिर से अपने 150 PGT को प्रिंसिपल प्रमोट करने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए विभाग ने सभी DEO को पत्र लिखकर केस मांगे हैं। एक सप्ताह के दौरान प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों को ये केस भेजने हैं। हरियाणा में दो माह पहले भी शिक्षा विभाग ने 218 PGT को प्रमोट कर प्रिंसिपल बनाया था। उस समय प्रदेश के 349 स्कूलों में प्रिंसिपल के पद खाली थे। जिसके लिए 218 PGT को प्रमोट कर प्रिंसिपल बनाया गया। अभी रिटायरमेंट के चलते करीब 150 के करीब पद फिर से खाली हो गए हैं। जिसके चलते विभाग एक बार फिर से प्रमोशन कर इन खाली पदों को भरने की तैयारी कर रहा है। 8 पाइंट में जानिए महत्वपूर्ण बातें
हरियाणा में स्कूल प्रिंसिपल के खाली पद भरने की तैयारी:PGT और हैडमास्टर होंगे प्रमोट, एक सप्ताह में प्रोफार्मा भेजने के आदेश
