Nainital: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा नैनीताल का यह गेट, जानिए क्या है खास जो बन गया हर किसी की पसंदीदा

Spread the love

Nainital Local News: नैनीताल की खूबसूरती में अब एक नया और भव्य अध्याय जुड़ गया है. सरोवर नगरी का ऐतिहासिक नयना देवी मंदिर अब अपने नए ‘कॉरिडोर’ और राजस्थानी पत्थरों से बने शानदार प्रवेश द्वार के कारण चर्चा में है. 11 करोड़ की लागत से बन रहा यह कॉरिडोर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि सैलानियों के लिए शहर का सबसे पॉपुलर “सेल्फी पॉइंट” भी बन चुका है. राजस्थानी नक्काशी और आध्यात्मिक घंटियों से सजा यह गेट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. जानिए क्यों खास है यह नया प्रोजेक्ट.