गुरुग्राम में MBA दुल्हन को हेलिकॉप्टर में लाया एडवोकेट:देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, दूल्हा बोले- पिता का सपना पूरा किया

Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम में एडवोकेट दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर में लेकर पहुंचा। हेलिकॉप्टर से आई दूल्हन को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके लिए स्कूल में हेलीपैड बनाया गया था। कादीपुर गांव के रहने वाले एडवोकेट गौरव यादव की दूल्हन निधि MBA की स्टूडेंट है। उनकी अरेंज मैरिज है। अब ये शादी गांव में चर्चा में है, क्योंकि कादीपुर गांव में पहले कभी दुल्हन हेलिकॉप्टर से नहीं आई। गुरुवार सुबह 11 बजे से ही ग्रामीणों, बच्चों और महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर करीब सवा 2 बजे स्कूल में विशेष रूप से तैयार किए गए हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर की लैडिंग हुई। जैसे ही दरवाजा खुला, दूल्हा गौरव हाथ में फूलों की माला लिए उतरे और दुल्हन निधि को सहारा देकर बाहर लाए। अब पढ़िए दूल्हे और दुल्हन ने क्या कहा… महिलाओं ने गाए गीत, वीडियो बनाया हेलिकॉप्टर देखने के लिए गांव के लोग जमा हो गए थे। बच्चे चिल्ला रहे थे, महिलाएं गीत गा रही थीं। लोगों ने इस पल को मोबाइल में कैद किया। आसपास की कॉलोनियों से भी लोग पहुंचे। करीब से हेलिकॉप्टर देखकर खुश हुए ग्रामीण कई बुजुर्गों और महिलाओं ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार इतने करीब से हेलिकॉप्टर देखा और वह भी शादी के मौके पर। परिवार में उत्सव का माहौल है, ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ लोग नाच रहे थे। गुरुग्राम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं गौरव एडवोकेट गौरव यादव गुरुग्राम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनके पिता बिजनेसमैन हैं। गौरव की एक बहन हैं। वहीं दुल्हन निधि के पिता जमींदार हैं। दुल्हन को उनके गांव गढ़ी वाजिदपुर से हेलिकॉप्टर के जरिए कादीपुर गांव लाया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम भी मौजूद रही यह सफर करीब 15 से 20 मिनट में पूरा हुआ। हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए पहले ही प्रशासन से अनुमति ली गई थी। लैंडिंग के दौरान मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम भी मौजूद रही, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।