फतेहाबाद रिटायर्ड DSP की कोठी से गिरकर बुजुर्ग की मौत:तीसरी मंजिल पर कर रहा था रंग-रोगन; अचानक बिगड़ा संतुलन

Spread the love

फतेहाबाद शहर के हुडा सेक्टर में रिटायर्ड डीएसपी की कोठी पर रंग-रोगन का काम कर रहे मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। हालांकि, इलाज के लिए उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अशोक नगर निवासी धर्मवीर(60) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक धर्मवीर पिछले तीन-चार दिनों से हुडा सेक्टर स्थित रिटायर्ड डीएसपी की कोठी में रंग रोगन का काम कर रहा था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह तीसरी मंजिल पर रंग-रोगन कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। पोस्टमार्टम के लिए शव पहुंचाया हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। तीन बेटों के पिता थे धर्मवीर परिजनों का कहना है कि धर्मवीर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। धर्मवीर तीन बेटों का पिता था, उनमें से बड़े बेटे का भी कुछ समय पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था। बाकी दोनों बेटे भी मजदूरी करते हैं। हुडा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।