कैथल जिले में करनाल रोड पर कार में सवार होकर आए कई बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गंडासियों से हमला कर दिया। हमलावर लगातार युवक को गंडासियां मारते रहे। जब युवक लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया और लोगों की भीड़ जमा होने लगी, तो सभी आरोपी अपने हथियारों समेत कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उनके हाथों में धारदार गंडासियां थी। युवक पर एक के बाद एक गंडासियों से कई वार किए। युवक का चल रहा इलाज घटना देर रात को शहर में करनाल रोड पर रेलवे फाटक के नजदीक हुई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। सीआईए और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से युवक को अस्पताल में अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से घटनास्थल के आसपास में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उनको पकड़ लिया जाएगा। घायल युवक गांव कैलरम का रहने वाला 20 वर्षीय असलम है। सिर और टांगों पर किए वार सिविल लाइन थाना एसएचओ रामनिवास ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि करनाल रोड पर रेलवे फाटक के पास घटना हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना में कैलरम गांव के एक लड़के को चोटें लगी हैं। सिर और टांगों पर वार किए गए हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कैथल में युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ गंडासियां:कार में सवार होकर पहुंचे बदमाश, भीड़ जमा होने पर हथियारों समेत फरार
