Dehradun News : देहरादून में दिनदहाड़े युवती की निर्मम हत्या, पहले ही शिकायत कर चुकी थी गुंजन, पुलिस की अनदेखी पर उठ रहे सवाल

Spread the love

Woman murdered Dehradun : देहरादून के मच्छी बाजार जैसे व्यस्त इलाके में युवक ने धारदार हथियार से गुंजन को मार डाला. इस हत्या से पूरा शहर हिल गया. आरोपी काफी समय से गुंजन का पीछा कर रहा था. दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन आकाश की शादी के बाद गुंजन ने उससे बातचीत बंद कर दी थी. दो दिन पहले आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद गुंजन ने खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी. लोग कह रहे हैं कि पुलिस की निष्क्रियता ने आरोपी के हौसले बढ़ा दिए. बीच बाजार दिनदहाड़े हुई हत्या से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.