पानीपत में करोड़ों के विवाद में कॉलोनाइजर ने किया सुसाइड:पत्नी को बताया- ‘पिस्तौल दिखाकर डराते हैं पार्टनर, न पैसे दे रहे न रजिस्ट्री’

Spread the love

पानीपत शहर के विकास नगर (NFL) निवासी 45 वर्षीय कॉलोनाइजर सुरेंद्र कटारिया ने जहरीली गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया। वह तीन बच्चों का पिता था। आरोप है कि बिजनेस पार्टनर्स ने उनके करोड़ों रुपए दबा रखे थे, बल्कि उन्हें दफ्तर बुलाकर पिस्तौल दिखा कर डराया-धमकाया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पार्टनर्स के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जाने क्या है पूरा विवाद… कॉलोनाइजर सुरेंद्र कटारिया की पत्नी सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में पति के सुसाइड पर कई खुलासे किए हैं। सोनिया के अनुसार, पति सुरेंद्र ने सुनील पंडित, वकील, मोनू और प्रदीप के साथ मिलकर गांव सिवाह में जमीन खरीदी थी। वहां पर कॉलोनी काटी गई थी। कॉलोनी में प्लॉट लेने वाले लोग सुरेंद्र पर रजिस्ट्री करवाने का दबाव बना रहे थे, लेकिन सुरेंद्र के बाकी पार्टनर रजिस्ट्री नहीं होने दे रहे थे। सोनिया ने बताया कि जब भी सुरेंद्र अपने पार्टनर्स से रजिस्ट्री की बात करते, वे उन्हें अपने ऑफिस बुला लेते। सोनिया का आरोप है कि आरोपी पार्टनर सुरेंद्र के सामने मेज पर पिस्तौल रख देते थे और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। करोड़ों रुपए के लेनदेन का मामला सोनिया ने बताया कि सुरेंद्र ने मरने से पहले उन्हें पूरी आपबीती सुनाई थी। सुरेंद्र ने आरोपियों को 3 करोड़ 88 लाख रुपए नकद दिए थे। करीब ढाई करोड़ रुपए चेक के माध्यम से दिए थे। आरोपी न तो ये रुपए लौटा रहे थे और न ही ग्राहकों को दिए प्लॉट की रजिस्ट्री कर रहे थे। इससे सुरेंद्र भारी मानसिक तनाव में थे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने जहरीली गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने सोनिया के बयान के आधार पर सुनील पंडित, वकील, मोनू और प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। पत्नी दो बार लड़ी चुकी पार्षद का चुनाव जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र राजनीति में भी सक्रिय थे। महिला आरक्षित वार्ड होने चलते वार्ड 16 से उसकी पत्नी सोनिया चुनाव लड़ी थी। निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए सोनिया को दोनों बार हार का सामना करना पड़ा था।