नारनौल में शादी से पहले घोड़ी पर चढ़ी दो बहनें:एक की दिल्ली में जॉब; बनवारे में झूमे परिजन, 4 फरवरी को आएगी बारात

Spread the love

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में रूढ़िवादी परंपराओं को दरकिनार कर एक पिता ने अपनी दो बेटियों का बनवारा (निकासी) बिल्कुल बेटों की तरह धूमधाम से निकाला। बेटियां घोड़ी पर चढ़कर गलियों में निकली तो परिवार के लोगों ने डीजे पर जमकर डांस भी किया। दोनों की बारात 4 फरवरी को आनी है। जानकारी अनुसार, नारनौल शहर के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी अरविंद शर्मा ने रेवाड़ी रोड पर एक रेस्टोरेंट किया हुआ है। उसकी दो बेटियों की एक साथ 4 फरवरी को शादी है। शादी से पूर्व परिवार की ओर से दोनों बेटियों को लड़कों की तरह घोड़ी पर बैठाया गया। नाच गाकर मनाई खुशियां घोड़ी पर बैठाकर दोनों बेटियों का शहर में बनवारा निकाला गया। यह बनवारा घर से शुरू हुआ। जिसमें आस पड़ोस के अलावा रिश्तेदार व परिचितों ने भाग लिया। जिसमें लोगों ने डीजे की धून पर नाच गाकर खुशियां मनाई। दोनों बेटी पढ़ी लीखी दोनों ही बेटियां पढ़ी लीखी हैं। बड़ी बेटी अंजली ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए किया हुआ है। जिसके बाद वह दिल्ली में ही आईसीआई में अस्सीटेंट मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं। अंजली की शादी जयपुर के लड़के लोकेश के साथ होगी। लोकेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वहीं उसके पापा का जयपुर में रेडिमेड कपड़ों का बिजनेश है। छोटी बेटी मुस्कार ने पीजी कॉलेज नारनौल से एमकॉम किया हुआ है। वे परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। वहीं मुस्कान की शादी सुभाष नगर नारनौल निवासी मोहित के साथ होगी। मोहित पंजाब एवं सिंध बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। सहभोज भी हुआ बनवारे से पूर्व सहभोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें रिश्तेदारों, परिचितों व आस पड़ोस के लोगों को बेटियों की शादी की खुशी में भोजन कराया गया। इस मौके पर संजय सैनी, अनिल शर्मा, अजय सैनी, आशी व नमन के अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पिता द्वारा बेटी की शादी से पूर्व निकाले गए बनवारे की सराहना की।