महेंद्रगढ़ में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या:आपसी झगड़े में 2 भाइयों ने बुरी तरह पीटा; रोहतक PGI ले गए परिजन, नहीं बची जान

Spread the love

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव झाड़ली में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की उम करीब 55 साल है और आरोप है कि दो भाइयों ने आपसी झगड़े में उसको बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कीे छानबीन शुरू कर दी है। शव का आज रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी अनुसार, कनीना थाना क्षेत्र के गांव झाड़ली में बीती रात आपसी झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय अनिल उर्फ बिल्लू निवासी गांव झाड़ली के रूप में हुई है। अनिल उर्फ बिल्लू का गांव के ही राजकुमार तथा विनोद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद झगड़े में बदला यह विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया, जिसमें राजकुमार और विनोद ने अनिल उर्फ बिल्लू पर हमला कर दिया और उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीजीआई किया रेफर घटना के बाद घायल अवस्था में अनिल उर्फ बिल्लू को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया रोहतक पीजीआई पहुंचने पर डॉक्टरों ने अनिल उर्फ बिल्लू को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पांच माह पूर्व भी हुआ था झगड़ा बताया जा रहा है कि मृतक अनिल उर्फ बिल्लू और आरोपी राजकुमार व विनोद के बीच पिछले करीब दस वर्षों से आपसी रंजिश चली आ रही थी। जानकारी के अनुसार लगभग पांच माह पूर्व मृतक अनिल उर्फ बिल्लू ने भी राजकुमार और विनोद के साथ मारपीट की थी, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते बीती रात यह विवाद फिर उग्र हो गया और यह घटना घटित हुई। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर कनीना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।