Rishikesh News: ऋषिकेश के घाटों पर जहां लोग शराब की बोतलें और प्लास्टिक छोड़कर चले जाते हैं, वहीं कुछ युवा ऐसे भी हैं जो बिना किसी सरकारी मदद के मां गंगा की सेवा में जुटे हैं. सिर्फ 5 दोस्तों से शुरू हुआ ‘हिमाद्रि फाउंडेशन’ आज 400 लोगों की फौज बन चुका है. इस साल 50 से ज्यादा सफाई अभियान चलाकर इन्होंने ऋषिकेश की सूरत बदलने की ठानी है.
गंगा सिर्फ नदी नहीं, आस्था है! ऋषिकेश के घाटों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटा हिमाद्रि फाउंडेशन
