नमस्कार, कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार से जुड़ी रही। उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी। दूसरी बड़ी खबर UGC के नए नियमों पर रोक लगने को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. अजित के सुरक्षाकर्मी का अंतिम संस्कार; पत्नी महाराष्ट्र की डिप्टी CM बन सकती हैं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित परवार का बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी। पत्नी सुनेत्रा पवार ने पति के पार्थिव शरीर पर गंगाजल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। वहीं, प्लेन की को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक का दिल्ली में और क्रू मेंबर पिंकी माली का मुंबई के ठाणे में अंतिम संस्कार किया गया। अजित की पत्नी डिप्टी CM बन सकती हैं: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी CM बनाया जा सकता है। वे अब अजित पवार की बारामती सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। सुनेत्रा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कोर्ट बोला- इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। केंद्र और UGC को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही फिर से ड्राफ्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच ने कहा कि इसके प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे फैसले हमें पीछे लेकर जा रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। देशभर में प्रदर्शन हो रहा था: UGC ने 13 जनवरी को नए नियमों को नोटिफाई किया था। इसके बाद से ही जनरल कैटेगरी के लोग इसका विरोध करने लगे। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जिसमें याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया गया कि नए नियम जनरल कैटेगरी के छात्रों के साथ भेदभाव करते हैं और इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 3. अविमुक्तेश्वरानंद बोले- देश में तानाशाही काबिज है, भाजपा सनातन को कमजोर कर रही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि देश में तानाशाही काबिज हो चुकी है और इस सरकार में अब किसी को न्याय की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में संतों के साथ मारपीट की गई और इसका वीडियो पूरे देश ने देखा। लेकिन यूपी सरकार ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ये भाजपा सरकार हिंदुओं की हितैषी बनती हैं, लेकिन सनातन का सबसे ज्यादा नुकसान यही कर रही है। उन्होंने आगे कहा;- शंकराचार्य स्वयं सनातनी हैं, तो उनका अपमान सीधे-सीधे सनातन का अपमान है। यदि सरकार अहंकार त्यागकर समय रहते अपनी भूल सुधार लेती, तो यह स्थिति ही नहीं होती। निश्चलानंद बोले- तामझाम के कारण रोके गए अविमुक्तेश्वरानंद: MP में शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि प्रयागराज में संतों को ऐसे मारा गया, जैसे वो आतंकवादी हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान के लिए नहीं रोका गया था, बल्कि उन्हें तामझाम और अव्यवस्था के कारण रोका गया था। पढ़ें पूरी खबर… 4. UP के 7 हिंदूवादी युवाओं को मारना चाहते आतंकी, रामपुर का दर्जी कहता था- इनका कत्ल दुनिया देखेगी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन यूपी के 7 हिंदूवादी लड़कों को मारना चाहते हैं। यह खुलासा रामपुर के फैजान शेख (19 साल) ने किया है। फैजान इस समय गुजरात ATS की गिरफ्त में है। उसे 25 जनवरी को ATS ने नवसारी के चारपुल इलाके से पकड़ा था। फैजान शेख पेशे से दर्जी है, लेकिन उसके मंसूबे बेहद खतरनाक निकले। उसने इस्लाम और पैगंबर के खिलाफ बयान देने वाले लोगों को मारने का प्लान बनाया था। उसने सात लोगों की एक लिस्ट बनाई थी, जो ATS को मिल गई है। पढ़ें पूरी खबर… 5. चांदी ₹21,721 बढ़कर ₹3.79 लाख प्रति किलो पहुंची, सोना भी एक दिन में ₹10,705 महंगा चांदी-सोने के दाम लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई पर हैं। एक किलो चांदी 21,721 रुपए बढ़कर 3,79,988 पर पहुंच गई। चार दिन में इसकी कीमत 62,283 रुपए बढ़ी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 10,705 रुपए बढ़कर 1,75,340 रुपए पर पहुंच गई। चार दिन में यह 21,030 महंगा हो चुका है। चांदी में तेजी के 3 अहम कारण इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है। ट्रंप का टैरिफ डर: अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं। मैन्युफैक्चरर में होड़: प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… 6. देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, 56.2 करोड़ लोगों के पास रोजगार का दावा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इसमें अगले वित्त वर्ष (FY27) में GDP ग्रोथ 6.8% से 7.2% रहने का अनुमान जताया गया। सर्वे के मुताबिक, अप्रैल-जून 2025 में 56.2 करोड़ लोग रोजगार में थे और करीब 8.7 लाख नई नौकरियां बनीं। खेती में 3.1% ग्रोथ का अनुमान है। विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 701 बिलियन डॉलर हुआ और FY25 में एक्सपोर्ट 825.3 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। 1950-51 में पेश हुआ था पहला सर्वे: देश का पहला इकोनॉमिक सर्वे 1951 में पेश किया गया है। तब यह केंद्रीय बजट का ही एक हिस्सा था। 1964 के बाद से इसे बजट से अलग कर दिया गया। तब से बजट डे से एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे संसद में पेश होता है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… MP में सड़क किनारे सोना लूटने की होड़ MP के खजुराहो में राजगढ़ पैलेस में निर्माण के दौरान 500 साल पुराने सोने के सिक्के मिले हैं। खजाने की खबर मिलते ही सैकड़ो लोगों ने सड़क किनारे खुदाई शुरू कर दी। हालांकि, प्रशासन को अब तक कोई सिक्के नहीं मिले हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ी रुकी बात आगे बढ़ सकती है। तुला राशि के लोगों को रुका पैसा वापस मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अजित पवार की पत्नी बन सकती हैं डिप्टी सीएम; UGC के नए नियमों पर SC की रोक, आतंकियों की हिटलिस्ट में UP के हिंदूवादी लड़के
