HAU से रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से कैश-ज्वेलरी चोरी:हिसार से बेटी से मिलने दिल्ली गया था परिवार, ताला तोड़कर घुसे चोर

Spread the love

हरियाणा के हिसार में सेक्टर 16-17 में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) से रिटायर्ड पूर्व डीन प्रोफेसर अशोक कुमार छाबड़ा के घर 5 तोला सोने-चांदी के जेवर और करीब ड़ेढ लाख का कैश चोरी हो गया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना उस समय घटी जब अशोक कुमार का परिवार घर पर नहीं था। रिटायर्ड प्रोफेसर अपने बेटों व पत्नी के साथ दिल्ली में अपनी बेटी से मिलने गए हुए थे। सुबह जब नौकरानी काम पर आई तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद प्रोफेसर को चोरी की सूचना दी गई। चोरी की सूचना मिलते ही वह दिल्ली से तुरंत चले और शाम को हिसार पहुंचे और घर संभाला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं जिसमें रात के समय दो आरोपी घर के पास दिखाई दे रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने आसपास के घरों के सीसीटीवी खंगाले
वारदात में चोरों ने किस वाहन और कितने लोग इसमें शामिल थे इसका पता लगाने के लिए पुलिस पूरी आसपास की गलियों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए कैश और करीब 5 तोला सोना चोरी किया है। पुलिस इस मामले में जांच तेज कर दी है। पुलिस नौकरानी के भी इस मामले में बयान ले सकती है।