कैथल सर्राफा बाजार में GST टीम की रेड:सोने के थोक व्यापारी के रिकॉर्ड खंगाले; कार्रवाई पर अधिकारी बोले- ये रूटीन चेकिंग है

Spread the love

कैथल के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग पंचकूला की टीम ने गोल्ड का थोक कारोबार करने वाली एक फर्म पर छापेमारी की। टीम करीब 3 से 4 घंटे तक उक्त थोक के व्यापारी के प्रतिष्ठान के अंदर जांच करती रही और रिकॉर्ड खंगाला। जांच के सवालों पर जीएसटी विभाग पंचकूला की टीम के ये अधिकारी इसे केवल रूटीन चेकिंग बताकर चले गए। सुभाष चंद के नाम से यह फर्म बताई जा रही है। दुकान के बाहर फर्म का कोई बोर्ड भी नहीं लगा हुआ था। सूचना थी कि इस दुकान से कच्ची पर्ची पर ही सोना-चांदी की सेल की जा रही है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि दुकान करीब 20 साल से है। पहले नोटिस दिए गए थे मौके पर पहुंचे शहर के एक स्वर्णकार अरुण सर्राफ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे भी एक व्यापारी होने के नाते मौके पर आए थे। जीएसटी की टीम रूटीन प्रक्रिया के तहत जांच करने के लिए आई हुई थी। वहीं यह भी पता चला कि फर्म के व्यापारी को इससे पहले भी जीएसटी विभाग द्वारा नोटिस भेजे जा चुके थे। लगभग चार घंटे तक चली जांच के बाद भी किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। दुकानों के बाहर स्वर्णकारों की भी भीड़ जमा हो गई थी। जिस दुकान पर रेड थी उसके दुकानदार ने कहा कि यह रूटीन की जांच थी। बाद में अन्य व्यापारियों ने उसे कुछ भी कहने से रोक दिया। जीएसटी टीम के अधिकारी इसे रूटीन जांच की बात कहते हुए मौके से चले गए।