यूपी में टीचर्स-शिक्षामित्र का कैशलेस इलाज होगा:मेरठ में बांग्लादेशी हिंदू बसाए जाएंगे, 11 फरवरी को आएगा बजट

Spread the love

यूपी में माध्यमिक और प्राइमरी स्कूलों के टीचर्स और कर्मचारी अब 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज करा पाएंगे। माध्यमिक, बेसिक के साथ ही एडेड और सेल्फ फाइनेंस के कर्मचारियों को यह सुविधा मिलेगी। इससे करीब 12 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके अलावा, मेरठ के मवाना गोसाईं में 107 बांग्लादेशी विस्थापित हिंदू परिवार को विस्थापित किया जाएगा। योगी सरकार का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा, 11 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। गुरुवार को योगी कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्ताव पास हुए। शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा- बेसिक के 4,34,226 टीचर, एडेड के 13,380 टीचर, सेल्फ फाइनेंस के 4,72,735 टीचर, 1,42,928 शिक्षामित्र, 24,417 अनुदेशक, 7,479 कस्तूरबा गांधी के वार्डन, 97,344 रसोईया, 2,581 विशेष शिक्षक को फायदा मिलेगा। वहीं, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा- 2,97,589 माध्यमिक टीचर्स को भी कैशलेस का फायदा मिलेगा। इस योजना पर सरकार का करीब 420 करोड़ रुपए खर्च आएगा। योगी सरकार ने सीएम फेलोशिप वालों को सरकारी नौकरी में अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट देने को मंजूरी दी। एक साल फेलोशिप वालों को लिखित परीक्षा में 1.5 अंक, दो साल वालों को 3 अंक और तीन साल वालों को 4.5 बोनस अंक दिए जाएंगे।
अब अन्य प्रस्तावों को जानिए… नोएडा में बनेगा मेट्रोपोलेटन कारपोरेशन बरेली में विज्ञान पार्क बनाया जाएगा बांग्लादेशी हिंदू बंगाली परिवारों को बसाएगी सरकार ————- यह खबर भी पढ़िए:- बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का कनपटी पर बंदूक रखने का इशारा:पहले विक्ट्री साइन दिखाई, फिर जान को खतरा जताया; समर्थक पुलिसवालों से भिड़े
अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को पुलिस उनके आवास से लेकर गई। गेट पर मजिस्ट्रेट के 400 समर्थक जुट गए। जैसे ही तीन गाड़ियां बाहर निकलीं, समर्थक गाड़ियों के सामने लेट गए। वे नारेबाजी करने लगे और कुछ लोग कारों पर चढ़ गए। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। एक इंस्पेक्टर के ऊपर अलंकार का समर्थक गिर पड़ा। दोनों सड़क पर औंधे मुंह गिर गए। इंस्पेक्टर ने वर्दी पर हाथ डालने और स्टार नोचने का आरोप लगाया। हाथापाई की नौबत आ गई। लोगों ने बीच-बचाव कराया। पढ़ें पूरी खबर…