गुरुग्राम में हिंदू बताकर ट्रांसपोर्टर ने युवती से शादी रचाई:मारपीट कर नमाज पढ़ने का दबाव बनाया; आरोपी पहले से शादीशुदा, 3 बच्चों को पिता

Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम में खुद को हिंदू बताकर एक मुस्लिम ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाली युवती को अपने प्रेम में फंसा लिया और उससे शादी कर ली। प्लानिंग के साथ शादी करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास किया। युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल कर दूसरी जगह रहने लगी। मगर, युवक और उसके परिजन वहां भी पहुंच गए और उसे पिटाई की। इस पिटाई से युवती को काफी चोट आईं , जिसके कारण वह 2 दिन से जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद युवती के परिवार की ओर से दी गई उसकी शिकायत पर पुलिस ने दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी युवक और उसके एक साथी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ उर्फ आरव (35) और तारीफ (34) के रूप में हुई है। दोनों गांव धुनेला के रहने वाले हैं। युवती से शादी करने वाला युवक आरिफ हे, जो पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे है। कैसे हिंदू बनकर फंसाया, युवती ने शिकायत में बताया… फर्म का मालिक बताकर इंश्योरेंस कराने का काम दिया : पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह वर्ष-2022 में सेक्टर-15 स्थित एक कम्पनी में इंश्योरेंस विभाग में कार्यरत थी। इसी दौरान इसकी मुलाकात तारीफ नामक व्यक्ति से हुई, जो इंश्योरेंस कार्य के सिलसिले में वहां आया था। तारीफ ने इसे अपने मालिक आरव का मोबाइल नंबर दिया और बताया कि उनकी एसएस एंटरप्राइज नाम की फर्म है। खुद को हिंदू बता प्रेम जाल में फंसाया, संबंध बनाए: युवती ने बताया कि इसके बाद उसकी इंश्योरेंस के लिए फोन पर आरव से बातचीत होने लगी। आरव ने खुद को हिंदू बताते हुए इससे इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी और धीरे-धीरे विश्वास जीतकर संबंध बना लिए। आरव ने उसके परिवार से भी मुलाकात की और खुद को गुरुग्राम में ठेकेदारी का कार्य करने वाला, अविवाहित और पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुक्त बताया। तीन साल पहले धोखाधड़ी से की शादी : युवती के मुताबिक, आरव 4 नवंबर 2022 को सोहना-पलवल रोड स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उससे शादी कर ली। शादी के बाद जब वह गर्भवती हुई तो आरव ने जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाया। डॉक्टर द्वारा गर्भ 6 माह का बताने और गर्भपात को जोखिमपूर्ण बताए जाने पर आरव ने उसके साथ मारपीट की। बच्चे के जन्म के बाद धोखाधड़ी का पता चला : युवती के मुताबिक, डिलीवरी के समय आरव उसको मेदांता अस्पताल सेक्टर-47 में छोड़कर चला गया और बच्चे के जन्म के बाद वापस आया। बच्चे के जन्म के बाद आरव के सहयोगी तारीफ उसे बताया कि आरव हिंदू नहीं है, उसका वास्तविक नाम आरिफ है, उसकी पहले से शादी हो चुकी है और 3 बच्चे हैं। आरिफ के परिजनों ने भी मारपीट की : युवती ने आगे बताया, आरव के मुस्लिम होने की जानकारी मिलने पर वह मानसिक रूप से आहत हुई। मगर, बच्चे का जन्म होने के बाद वह कुछ नहीं कर सकी। साल 2023 में आरव उसे गांव धुनेला लेकर गया, जहां आरव की मां जैतूनी, पत्नी अर्शिदा, भाई इरशाद, नोमेन और मोमेन ने उसके मारपीट की। साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन करके नमाज पढ़ने का दबाव बनाया गया। डर के मारे बच्चे को पेरेंट्स के पास छोड़ा : युवती के मुताबिक, डर के कारण वह एक दिन चुपचाप अपने गांव चली गई और बच्चे को अपने पेरेंट्स के पास छोड़कर राजीव नगर में रहने लगी। 26 जनवरी 2026 को आरव उर्फ आरिफ और उसके परिवार ने राजीव नगर आकर उसके साथ मारपीट की। धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसमें वह घायल हो गई। आरोपियों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उसकी शिकायत भी पुलिस को दी। अब जानिए पुलिस पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया… धर्म परिवर्तन की धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर सेक्टर-14 पुलिस थाना में हरियाणा गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने युवती के पति आरव उर्फ आरिफ और उसके साथी तारिफ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बोले- योजनाबद्ध तरीके से फंसाया
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि तारीफ पहले आरिफ के यहां ड्राइवर का काम करता था। वर्ष-2022 में आरिफ ट्रांसपोर्ट का काम करता था। दोनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से युवती को संपर्क में लाकर फर्जी पहचान के सहारे प्रेमजाल में फंसाया। कोर्ट में पेश करने की तैयारी
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में मंदिर में शादी करने और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर मारपीट करना भी स्वीकार किया। फिलहाल, पुलिस टीम की ओर से दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।