शरद पवार बोले- अजित की मौत दुर्घटना, राजनीति ना करें:ममता ने कहा- वे शरद की NCP में वापसी करने वाले थे, हादसे की न्यायिक जांच हो

Spread the love

विपक्षी नेताओं ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत की जांच कराने की मांग की है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि हादसे की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में की जानी चाहिए। उधर, एनसीपी (शरद) नेता और अजित के चाचा शरद पवार ने कहा कि यह हादसा है। इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। महाराष्ट्र ने एक काबिल इंसान खो दिया है। उसके पास फैसले लेने की ताकत थी। ममता ने कहा- सभी एजेंसियां समझौता कर चुकीं
66 साल के अजित और चार अन्य लोगों की मौत उस समय हो गई, जब दिल्ली की निजी कंपनी वीएसआर वेंचर्स के Learjet 46 विमान बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय एयरपोर्ट पर दृश्यता बेहद खराब थी। अजित पवार के निधन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…