सिरसा में वकील-मेडिकल संचालक मारपीट का वीडियो वायरल:गिरफ्तारी की मांग पर बार का वर्क सस्पेंड चल रहा, आरोपी पक्ष बोला-कोई गलती नहीं

Spread the love

सिरसा में वकील केवल सिंह और मेडिकल संचालक के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इसे मेडिकल संचालक की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में वकील और मेडिकल संचालक कहासुनी से लेकर हाथापाई और एक-दूसरे से मारपीट करते दिख रहे हैं। मेडिकल संचालक वकील पर डंडे बरसाता हुआ दिख रहा है। वकील केवल सिंह के साथ मारपीट मामले में आरोपी मेडिकल संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिरसा बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड चल रहा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आज बुधवार को भी वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। वहीं, आरोपी पक्ष से मेडिकल संचालक ने भी अपना पक्ष रखते हुए कि उसके भाई की कोई गलती नहीं है। किसी बात को लेकर हुई बहस हुई और बाद में हाथापाई हो गई। वकील ने अचानक उसके भाई पर हाथ उठा दिया। ऐसे में मामला बिगड़ गया। वीडियो में दिख रहा है कि दुकान में काउंटर के तरफ बाहर वकील केवल और अंदर मेडिकल संचालक व उसका भाई प्रमोद टाक खड़ा है। पहले दोनों आराम से बातचीत कर रहे होते हैं। आरोप है कि प्रमोद टाक ने कुछ गलत बोल दिया, जिससे वकील ने उसका कॉलर पकड़ लिया। इस पर दोनों में हाथापाई हो गई और एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। प्रमोद ने अपनी कुर्सी के पास पहले से डंडा रखा था और उसे उठाते ही वकील पर बरसाने शुरू कर दिए। वह डंडा वकील के सिर पर लगा और कुछ खून बहने लगा। इसके बाद वकील ने भी प्रमोद को काउंटर के ऊपर से पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश की। इस पर दोनों में फिर थप्पड़ चलने लगे। वहां पर मौजूद मेडिकल संचालक ने बीच-बचाव भी नहीं किया और आसपास के लोग बीचबचाव को पहुंचे। मेडिकल शॉप में झगड़े के वीडियो से शुरूआत से लेकर अंत के फोटोज 17 जनवरी की घटना दरअसल, यह घटना 17 जनवरी की है और अग्रसेन कॉलोनी में ही प्रमोद टाक व उसके भाई की मेडिकल शॉप है। दोनों का किसी बिल को लेकर लेन-देन का मामला था। इस बारे में प्रमोद टाक ने पहले वकील को दो से तीन बार फोन किया और अपने पास बुलाया। वकील केवल सिंह उसके कहने पर चले गए और बिल मांगा। प्रमोद कहने लगा कि बिल तो घर भिजवा दिया है और पैसे दे दो। गाली देने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद वकील एसपी से मिले और केस दर्ज किया। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर वकीलों में नाराजगी है।