झज्जर जिले में गोलीबारी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव माछरौली में बस स्टैंड पर अपाचे बाइक पर दो युवक आए। इनमें से एक युवक ने फोटो ग्राफर की दुकान में गोली चला कर मौके से फरार हो गए। फायरिंग में माछरौली निवासी जगत को होठ पर गोली छूकर गई। उसे झज्जर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है जगत ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी। उसके बाद से लड़की के परिवार के लोग उसको मारने की कोशिश कर रहे हैं। अक्टूबर में भी उसके साथ मार पिटाई की गई थी। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना आज करीब 4 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग कर मौके से फरार हुए आरोपी जिले के गांव माछरौली में आज बुधवार की शाम करीब 4 बजे एक फोटोग्राफर दो अज्ञात हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करदी। फायरिंग करते ही बाइक सवार मौके से फरार हो गए। गोली लगने से माछरौली गांव निवासी जगत घायल हो गया। घायल ने कर रखी है लव मैरिज घायल अवस्था में जगत प्रकाश ने बताया कि उसने 4 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। उसके बाद से ही उसके परिवार के सदस्य उसे मारने पर उतारू हैं। इससे पहले भी अक्टूबर महीने में उस पर रात के समय में जानलेवा हमला हुआ था। जिस मामले में पुलिस में FIR भी दर्ज कराई गई है। बाइक पर आए थे दो युवक घायल व्यक्ति जगत ने बताया कि बाइक पर दो युवक आए थे। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। इस कारण वह पहचान नहीं पाया कि कौन थे। वहीं जगत ने यह भी कहा कि जिसके साथ उसने लव मैरिज की है उन्हीं पर शक है, क्योंकि पहले भी लड़की के परिवार वालों ने उस पर जानलेवा हमला किया था। जानिए पूरा घटनाक्रम… घायल दुकान पर बैठा था : बुधवार शाम करीब 4 बजे जगत अपने स्टूडियो में बैठा काम कर रहा था। वहीं दुकान पर वह अकेला ही था। उसी दौरान दो युवक हेलमेट पहने दुकान के सामने आकर रुके। जगत के अनुसार एक युवक बाइक चला रहा था तो दूसरा पीछे बैठा था। बाइक पर सवार होकर आए बदमाश : दुकान के पास आकर बाइक पर पीछे बैठा युवक बाइक से उतरा और उसकी दुकान के पास आकर उस पर गोली चला दी। गोली चलाते ही आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। गोली गजत के मुंह पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जगत को गोली मुंह से लगकर गले से बाहर निकल गई। पुलिस को फोन कर दी सूचना : वहीं गोली चलने के बाद पुलिस को कंट्रोल नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पुहंची और घायल को झज्जर के नागरिक अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया। वहीं व्यक्ति को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी : घटना स्थल पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मौके से फायरिंग की वारदात से जुड़े सबूत जुटाए गए। वहीं जगत का आरोप है कि जिस लड़की के साथ उसने लव मैरिज की है उसे उन्हीं के परिवार के लोगों पर इस घटना के पीछे हाथ होने का शक है। फिलहाल मामले को लेकर झज्जर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
झज्जर में फोटोग्राफर को मारी गोली:बाइक पर आए थे बदमाश, घायल ने की थी लव मैरिज, लड़की के परिवार पर शक
