मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का नया टूर पैकेज घोषित किया है। यह विशेष ट्रेन 10 अप्रैल को इंदौर से रवाना होगी, जिसमें यात्रियों को पुरी, गंगासागर, बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, गया और अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन इंदौर के साथ-साथ उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इन स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे। 10 रात और 11 दिन की इस यात्रा में यात्रियों के खाने, ठहरने और स्थानीय भ्रमण की पूरी व्यवस्था शामिल रहेगी। टूर पैकेज में एलएचबी रैक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड व ऑफ-बोर्ड भोजन, एसी/नॉन-एसी बसों से स्थानीय दर्शन, होटल में ठहराव, टूर एस्कॉर्ट, यात्रा बीमा, सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। किराया श्रेणी अनुसार बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और अधिकृत एजेंट्स के माध्यम से की जा सकती है। दो दिन की छुट्टियों में रालामंडल और जू में उमड़ी भीड़ 25 और 26 जनवरी की लगातार दो दिन की छुट्टियों में रालामंडल अभयारण्य में 3654 पर्यटक पहुंचे। इस दौरान वन विभाग को 1 लाख 55 हजार 910 रुपए का राजस्व मिला। जनवरी माह की छुट्टियों में रालामंडल से कुल 4.87 लाख रुपए की आय हुई। वहीं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर प्राणी संग्रहालय को विशेष रूप से खोला गया, जहां दिनभर में करीब 15 हजार दर्शक पहुंचे। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ और पुलिस बल तैनात किया गया।25 और 26 जनवरी को एडवेंचर ईको पार्क उमरीखेड़ा में भी 150 से ज्यादा परिवार घूमने पहुंचे। जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया था और शाम तक करीब 15 हजार लोग जू पहुंचे। उमरीखेड़ा ईको पार्क में भी दिखी रौनक
25 और 26 जनवरी को एडवेंचर ईको पार्क उमरीखेड़ा में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इन दो दिनों में 150 से ज्यादा परिवारों ने पार्क का भ्रमण किया।
इंदौर से 10 अप्रैल को रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन:पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, काशी विश्वनाथ, गया और अयोध्या जाएगी ट्रेन; जू-रालामंडल में उमड़े पर्यटक
