नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत-यूरोपियन यूनियन में ट्रेड डील को लेकर रही। ये डील 18 साल बाद हुई। वहीं, दूसरी बड़ी खबर ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बाहर किए जाने को लेकर है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. भारत-यूरोपियन यूनियन में 18 साल बाद ट्रेड डील: इम्पोर्टेड लग्जरी कारों, प्रीमियम शराब सस्ती होंगी भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच 18 साल की लंबी बातचीत के बाद मंगलवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है। इस समझौते को 2027 में लागू किए जाने की संभावना है। भारत में प्रीमियम कारें और शराब सस्ती होंगी: भारत में यूरोपीय कारें जैसे कि BMW, मर्सिडीज पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा। इसके अलावा भारत में यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर टैक्स कम हो सकता है। यूरोपीय देशों की शराब पर अभी 150% टैरिफ लगता है। इसे घटाकर 20–30% किया जाएगा। भारत-ईयू की साझेदारी क्यों अहम: भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि EU दूसरी सबसे बड़ी। दोनों मिलकर वैश्विक GDP का करीब 25% और दुनिया के कुल व्यापार का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रखते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बयान देने पर ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा ने बाहर निकाला महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा से बाहर निकाल दिया गया है। दरअसल 25 जनवरी को ममता ने अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कहा था कि 10 में से 9 महामंडलेश्वर और तथाकथित शंकराचार्य झूठे हैं और उन्हें शून्य ज्ञान है। इस्तीफा देने वाले यूपी अफसर सस्पेंड: उधर अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को शासन ने सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, अब तक इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ। माना जा रहा कि जांच पूरी होने के बाद ही सरकार इस्तीफा स्वीकार करेगी। योगी के समर्थन में भी एक अफसर का इस्तीफा: अयोध्या में GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने योगी के समर्थन में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम के लिए जो अपशब्द बोले, उससे वे आहत हैं। अब और अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। पूरी खबर पढ़ें… 3. देशभर में UGC का विरोध, यूपी में भाजपा नेता ने सवर्ण सांसद-विधायकों को चूड़ियां भेजीं देशभर के साथ ही यूपी में UGC के नए नियमों के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। लखनऊ, वाराणसी समेत कई शहरों में सवर्ण समाज के लोग और छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दिया। इसके बाद 5 से ज्यादा भाजपा नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया। वाराणसी में प्रदर्शनकारियों ने ADCP की गाड़ी रोक दी। “हमारी भूल, कमल का फूल” जैसे नारे लगाए। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई। BHU में विरोध कर रहे छात्रों ने कहा- क्या अब जाति देखकर मित्र बनाएं? रायबरेली में भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह और गौरक्षा दल के अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजीं। पूरी खबर पढ़ें… 4. उमा भारती बोलीं- शंकराचार्य से सबूत मांगकर प्रशासन ने मर्यादा तोड़ी, अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- योगी को भी बताएं शंकराचार्य और माघ मेला प्रशासन के बीच विवाद सरकार के लिए मुसीबत बन गया है। BJP की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य से सबूत मांगकर प्रशासन ने मर्यादा तोड़ी। इस पर अविमुक्तेश्वरानंद ने जवाब दिया- ये बात योगी को भी बता दें। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी बाबा ने सीएम योगी को खून से लेटर लिखा। उन्होंने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद को सम्मान के साथ गंगा स्नान कराने की व्यवस्था की जाए। अफसरों को माफी मांगने के लिए आदेश दिए जाएं। पूरी खबर पढ़ें… 5. चांदी एक दिन में ₹26,859 महंगी हुई, पहली बार ₹3.44 लाख/kg पहुंची चांदी एक दिन में ₹26,859 महंगी हो गई है। यह पहली बार ₹3.44 लाख/kg पहुंची। इस साल अब तक सिर्फ 27 दिनों में ही ये 1.14 लाख रुपए महंगी हो चुकी है। सोना ₹5 हजार महंगा: वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 4,591 रुपए बढ़कर 1,58,901 रुपए पर पहुंच गया है। सुबह इसका दाम 1,59,027 रुपए पर था। इससे पहले सोने का भाव 23 जनवरी को 1,54,310 रुपए/10g था। चांदी में तेजी की 3 वजहें… पूरी खबर पढ़ें… 6. अरिजीत सिंह बोले- अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करूंगा: इंस्टाग्राम में लिखा- आगे सीखते रहेंगे बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह जानकारी दी। अरिजीत ने लिखा- हैलो, सबको नया साल मुबारक, इतने सालों तक प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं खुशी से बताना चाहता हूं कि अब प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नए असाइनमेंट्स नहीं लूंगा। इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। ये सफर शानदार रहा। भगवान ने बहुत दया की। आशिकी 2’ में मिला बड़ा मौका: 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना “तुम ही हो” अरिजीत सिंह के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘चाहूं मैं या ना’, ‘रब्ता’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘गेरुआ’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसे सुपरहिट गाने गाए। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… ग्रीस में वैज्ञानिकों को मिली 4 लाख साल पुरानी लकड़ी ग्रीस में वैज्ञानिकों ने करीब 4 लाख पुराना एक लकड़ी का औजार ढूंढा. जिसकी लंबाई करीब 80 सेंटीमीटर है. इसका इस्तेमाल कीचड़ खोदने में किया जाता था. आमतौर पर लकड़ी इतने सालों में सड़ जाती है. लेकिन जिस इलाके में ये औजार मिला, वहां कभी झील हुआ करती थी. 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: पेंग्विन झुंड छोड़ अकेले बर्फीले पहाड़ की तरफ क्यों गया, क्या ये सुसाइड की कोशिश थी; वायरल ‘डेथ वॉक’ की असली कहानी 2. भास्कर एक्सप्लेनर- क्या भारत ने ट्रम्प के टैरिफ की काट निकाल ली: यूरोपियन यूनियन के साथ ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ हुई; इससे आप पर कितना असर 3. बॉलीवुड क्राइम फाइल्स- एक्ट्रेस के घर से लापता हुए कास्टिंग डायरेक्टर नीरज ग्रोवर: हत्या कर 300 टुकड़े किए, कातिलों ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध 4. 6 महीने बाद भी पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ‘बेघर’: अफसर बोले- बंगला रेनोवेट करा रहे, मंत्री ने कहा- अभी बंगला अलॉट नहीं, वे पसंद तो करें 5. RO वाटर से बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर: विराट रामायण मंदिर में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, कंबोडिया के विरोध से बदला नक्शा 6. फिजिकल हेल्थ- रोज एक ही समय पर सोएं–जागें: अनियमित नींद से बढ़ता है 172 बीमारियों का रिस्क, नींद पर अब तक की सबसे बड़ी स्टडी 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत-ईयू डील- शराब, कारें सस्ती; ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े ने बाहर निकाला; चांदी ₹26,859 महंगी
