जलेबी तो आपने खाई होगी, लेकिन यहां की दही जलेबी ट्राई की? 80 साल से कायम है मिठास, जानिए खासियत

Spread the love

अल्मोड़ा के टेढ़ी बाजार में एक ऐसी दही जलेबी की दुकान है, जहां आज भी परंपरा और शुद्धता जिंदा है. ऑर्गेनिक दूध और खुद जमाई गई दही से तैयार गर्मा-गर्म दही जलेबी और दूध जलेबी का स्वाद लोगों को बरसों से अपनी ओर खींच रहा है. यही वजह है कि यहां दूर-दूर से लोग सिर्फ एक प्लेट मिठास के लिए पहुंच जाते हैं.