देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ परराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र ध्वज फहराया। सभी राज्यों में राज्यपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना ने LoC के पास तिरंगा फहराया। श्रीनगर के लाल चौक पर अहमदाबाद का एक युवक हाथ में तिरंगा लेकर पहुंचा। उसने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। देश भर में मनाए जा रहे जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
गणतंत्र दिवस 2026-सेना ने उरी में LoC पर तिरंगा फहराया:अहमदाबाद के युवक ने लाल चौक पर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए
