शंकराचार्य से मिलने जाएंगे डिप्टी CM:प्रयागराज में केशव बोले-अविमुक्तेश्वरानंद विवाद खत्म करें, चरणों में शीश झुकाता हूं

Spread the love

प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच टकराव जारी है। इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शंकराचार्य से विवाद खत्म करने की अपील की है। केशव मौर्य आज अविमुक्तेश्वरानंद से मिल सकते हैं। इससे पहले रविवार रात केशव ने कहा-मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है। जब मुझसे बात करने को कहा जाएगा, जरूर करूंगा। मैं उनके चरणों में शीश झुकाकर निवेदन करता हूं कि संगम में स्नान कर विवाद खत्म करें। फिलहाल, शंकराचार्य 8 दिनों से अपने शिविर में प्रवेश नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन उनसे माफी नहीं मांगता, तब तक वे शिविर के बाहर ही रहेंगे। अब तक क्या हुआ, जानिए-
18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर अविमुक्तेश्वरानंद पालकी में स्नान के लिए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर पैदल जाने को कहा। विरोध पर शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद वे शिविर के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने 48 घंटे में दो नोटिस दिए। पहले में शंकराचार्य की पदवी लिखने पर और दूसरे में मौनी अमावस्या के विवाद पर सवाल पूछे गए। चेतावनी दी गई कि माघ मेले से बैन किया जा सकता है। अविमुक्तेश्वरानंद ने दोनों नोटिसों का जवाब दे दिया। 24 जनवरी की रात उनके शिविर में कट्टर सनातनी सेना के 8–10 युवक नारे लगाते पहुंचे और घुसने की कोशिश की। ‘आई लव बुलडोजर बाबा’ और ‘योगी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई। इस पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- जितना जुल्म होगा, उतनी मजबूती से कदम उठाऊंगा। शंकराचार्य विवाद और माघ मेले से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…