नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में साल की पहली बर्फबारी के बाद हिमालय दर्शन, स्नो व्यू, चीनापीक और आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर चारों ओर बस बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. देवदार और बांज के पेड़ों पर जमी बर्फ ने नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी खास बना दिया. वहीं बर्फबारी की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं.
Nainital News: नैनीताल में बर्फबारी का जादू: सरोवर नगरी बनी विंटर वंडरलैंड, पर्यटक बोले- ‘वाह! मज़ा आ गया’
