भिवानी जिले के गांव खानक में आपसी रंजिश के चलते एक सुनार (ज्वेलर) और उसके साथी पर बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रंजिश रिश्ता तुड़वाने को लेकर बताई गई इै। भिवानी के गांव खानक निवासी करीब 30 वर्षीय हंसराज ने तोशाम थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसने गांव खानक में ज्वैलर्स की दुकान की हुई है। 22 जनवरी को रात करीब 7-8 बजे दूध लेने जा रहा था।। उसके घर पर गांव का ही एक युवक आया। उसने कहा कि मैं भी तेरे साथ चलूंगा। लाठी-डंडों के साथ पहुंचे साथी उसके कहने पर हंसराज ने अपने साथी अमित को भी बुला लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने प्लानिंग के तहत तीन-चार युवकों को बुला लिया, जिनके हाथों में डंडे थे। उसे व अमित को डंडों से चोट मारी। झगड़े के बाद पीड़ितों ने चिल्लाना शुरू कर दिया तो काफी लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। वहीं आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि आज तो बच गए, दोबारा मिले तो जान से मार देंगे। घायलों को उपचार के लिए तोशाम के अस्पताल में लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल बोला- रिश्ता तुड़वाने का झूठा शक कर रहे इधर, मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। उसने बताया कि आरोपी अपना रिश्ता टूटने का झूठा आरोप उन पर लगाकर रंजिश रखे हुए है और इसी रंजिश में प्लानिंग के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया है।
भिवानी में सुनार और उसके साथी को डंडों से पीटा:रिश्ता तुड़वाने की रंजिश में हमला; दूध लेने जा रहा था, रास्ते में घेरा
