इंदौर में अब दूषित पानी से बीमार 10 मरीज एडमिट:एक वेंटिलेटर पर, एक आईसीयू में; अधिकांश मरीज बुजुर्ग, डायरिया के मरीजों में कमी

Spread the love

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हादसों में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। दूसरी ओर मरीजों की संख्या अब काफी कम हो गई है। इस मामले में अब तक 450 से ज्यादा मरीज एडमिट हो चुके हैं। इनमें से अब 10 मरीज एडमिट हैं। इनमें से भी एक वेंटिलेटर पर और दूसरा आईसीयू में हैं। वार्ड में एडमिट 8 मरीजों की हालत ठीक है। इसके साथ ही भागीरथपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब डायरिया के मरीज भी इक्का-दुक्का ही आ रहे हैं जिन्हें एडमिट करने की भी जरूरत नहीं पड़ रही है। उधर, क्षेत्र में 30% हिस्से में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाय करने के साथ सैंपल लिए जा रहे हैं लेकिन लोग पानी का उपयोग नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर 70% हिस्से में मुख्य पाइप लाइन डाले जाने काम चल रहा है। विद्या बाई को 10 जनवरी से उल्टी-दस्त की शिकायत थी। वहीं, बद्री प्रसाद को 17 जनवरी को हालत खराब होने पर अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह काम इसी माह खत्म होने का अनुमान है। फिर इस हिस्से में भी लीकेज चेक करने का काम चलेगा। इसके बाद पानी सप्लाई के साथ सैंपल टेस्ट किए जाएंगे? यह भी पढ़ें… इंदौर में दूषित पानी से 27वीं जान गई इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत होने का दावा किया गया है। भागीरथपुरा निवासी विद्या बाई (82) के बेटे शिवनारायण ने कहा- मां को 10 जनवरी से उल्टी-दस्त की शिकायत थी। घर पर इलाज चल रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें….