ग्रेटर नोएडा में 40 से ज्यादा दबंगों ने बारात पर हमला कर दिया है। उन्होंने लाठी-डंडों और फरसों से बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 20 राउंड फायरिंग भी की। घटना में 10 बाराती गंभीर घायल हैं। सभी घायलों का को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ICU में उनका इलाज चल रहा है। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना दनकौर थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला दनकौर थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव के जितेंद्र के यहां से रामपुर फतेहपुर गांव में बारात गई थी। बारात में देशराज सिंह अपने पूरे परिवार के साथ गए थे। बारात गांव में पहुंच गई थी, लोग बारातियों का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर हमलावर आए, जिनके हाथ में लाठी-डंडा और फरसा था। उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया। जैसे ही हमला हुआ चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया और भगदड़ मच गई। बदमाश देशराज (80) उनके बेटे देवेंद्र ,वीरेंद्र, राजेंद्र और भतीजे श्रीनिवास और परिवार के अन्य लोगों को गिराकर पीटने लगे। उनकी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही
हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर है। सभी आईसीयू में भर्ती हैं। इस बवाल की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स रामपुर गांव पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में दो टीमों का गठन कर दिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के बीच पहले ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दूसरा पक्ष भी जगनपुर गांव का ही रहने वाला है, कुछ दिन पहले भी इन लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई
दीपक नागर ने बताया- हमारे गांव से बारात गई थी। बारात में हमारे पिता, बाबा, ताऊ, चाचा सहित पूरा परिवार गया था। बारात में मिलाई के दौरान गाड़ियों से 40 लोग आए और हमला कर दिया। उन लोगों के पास लाठी-डंडे, फरसे और राइफल थी। 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई है। इस हमले में हमारे परिवार के 10 लोग घायल है। सभी की हालत गंभीर है। आईसीयू में इलाज चल रहा है। हमला किस वजह से किया गया ये तो पता नहीं है। हमले करने वाले से मौके से भाग गए है। तीन महीने पहले हुआ था झगड़ा
एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया- दोनों पक्ष जगनपुर गांव के रहने वाले हैं। पुरानी रंजिश को लेकर बारात में झगड़ा हुआ। मारपीट में कई लोग घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। तीन महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से इनके बीच रंजिश चली आ रही है।
——————– ये खबर भी पढ़ें… सहारनपुर में डायमंड शोरूम में 2 करोड़ की चोरी:दीवार में एक फीट का छेद किया, दरवाजा तोड़ा; कैरेटलेन में 20 CCTV लगे थे सहारनपुर में एक डायमंड शोरूम में बड़ी चोरी हुई। चोरों ने गुरुवार देर रात टाटा कंपनी की जानी-मानी डायमंड फ्रेंचाइजी ‘कैरट लेन’ को निशाना बनाया। 2 लाख कैश और करोड़ों रुपए के गहने चुराकर भाग गए। शुक्रवार सुबह जब स्टाफ शोरूम खोलने पहुंचा तो दीवार टूटी मिली। पढ़ें पूरी खबर…
नोएडा में बारात पर हमला, 20 राउंड फायरिंग:40 दबंगों ने लाठी-डंडों और फरसों से दौड़ा-दौड़ाकर मारा; ICU में 10 लोग
