Uttarakhand Snowfall : सफेद चादर में लिपटा उत्तराखंड, 3 महीने बाद चमोली में स्नोफॉल, बद्रीनाथ में 3 फीट बर्फ, कई रास्ते बंद, टिहरी से अल्मोड़ा तक स्कूलों पर ताले

Spread the love

Uttarakhand Snowfall News : आज चमोली में जमकर बर्फबारी हुई. औली, बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नीति और माणा घाटी में भारी हिमपात के बाद चारों ओर चांदी सी चमक बिखरी नजर आई. चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी से लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा. देवबंद, मुंडाली, लोखंडी और बुधेर सहित लगभग सभी ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो चुकी हैं. चकराता, लोखंडी और कोटी कनासर में सर्वाधिक बर्फबारी होने से मार्ग पर बर्फ की मोटी परत बन गई है. बर्फबारी और बारिश के मद्देनजर राज्य के ज्यादातर जिलों के स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे. बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ों ने कौसानी की खूबसूरती को और निखार दिया है.