पानीपत जिले के इसराना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई, जब बच्ची की मां कमरे में सो रही थी और पिता काम पर बाहर गए हुए थे। पीड़िता की मां उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उत्तर प्रदेश का रहने वाला परिवार जानकारी के अनुसार इसराना के एक गांव में किराए पर रहने वाली पीड़िता की मां ने बताया कि वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके पति चेन्नई में मिस्त्री का काम करते हैं और वह खुद पास की एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत हैं। महिला के अनुसार, 22 जनवरी को उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह घर पर आराम कर रही थी, उनकी 6 वर्षीय बेटी आंगन में खेल रही थी। मां ने पड़ोसी का कमरा खुलवाया शाम करीब 4 बजे उन्हें अपनी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने बाहर आकर देखा, तो आवाज सामने किराएदार प्रदीप के कमरे से आ रही थी। महिला ने कमरा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक और पड़ोसियों को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर मां दंग रह गई, उनकी बेटी की पैंट नीचे उतरी हुई थी। आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी बेटी ने बताया कि प्रदीप ने उसे खाने की चीज देने के बहाने कमरे में बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। सूचना मिलते ही पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रदीप को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
पानीपत में 6 साल की बच्ची से रेप:चीज दिलाने के बहाने कमरे में ले गया पड़ोसी; चीख सुनकर मां ने खुलवाया कमरा
