यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत 5 जिलों में गुरुवार देर रात से ही रिमझिम बारिश हो रही है। तेज हवा के साथ रुक-रुक बारिश से गलन बढ़ गई। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सड़कों पर सन्नाटा रहा। आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 18 जिलों में ओले पड़ सकते हैं। कहीं-कहीं आंधी की भी आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में वहां से आने वाली ठंड हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी। आने वाले दिनों में पारा 3-4°C लुढ़क सकता है। कई जिलों में कोहरा भी पड़ सकता है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मुजफ्फरनगर सबसे ठंड रहा, यहां रात का पारा 4.8°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बरेली 6.3°C, मेरठ 7.1°C, अयोध्या 7.5°C और कानपुर 7.7°C रहा। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। 2 दिन कई जिलों में बारिश हो सकती है। 25 जनवरी से मौसम साफ होने की संभावना है। उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम की तस्वीरें देखिए- अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जान लीजिए… अब शहरों का हाल जान लीजिए… क्यों पलटा मौसम, जानिए
उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हवा की दिशा में बदलाव आया है। पहले जहां पूर्वा हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बन रही है। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम बारिश गेहूं-मसूर के लिए फायदेमंद
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके।
———————- ये खबर भी पढ़िए शंकराचार्य विवाद पर योगी-केशव की राह अलग:डिप्टी सीएम ने विवाद खत्म करने को कहा, सीएम ने कालनेमि बताया; देखिए VIDEO प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन आमने-सामने है। इसी बीच सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी एक-दूसरे से हटकर बयान दिया है। योगी ने जहां कहा कि किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं। वहीं, केशव मौर्य ने कहा कि मैं अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों में प्रणाम करता हूं। उनसे प्रार्थना है कि वह स्नान कर इस विषय का समापन करें। VIDEO में देखिए सब कुछ…
नोएडा-गाजियाबाद में बारिश, यूपी में पलटा मौसम:18 जिलों में ओले का अलर्ट, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से फिर लौटेगी ठंड
