हरियाणा पुलिस भर्ती, युवाओं की मांग पर झुकी सरकार:HSSC चेयरमैन का उम्र में 3 साल छूट का ऐलान; CET में देरी से हजारों हुए अयोग्य

Spread the love

हरियाणा में होने वाली 5500 पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए उम्र की उलझन में फंसे युवाओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार ने युवाओं को 3 साल उम्र में छूट देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है- सीईटी 2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आयोग को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस पर आयोग कार्यरत है। यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है, जिनके लिए वर्ष 2022 के बाद विभिन्न कारणों से सीईटी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। वर्ष 2025 में पुनः सीईटी परीक्षा आयोजित की गई। आयु में दी गई यह छूट योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आप सभी अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा हेतु हार्दिक बधाई। यहां पढ़िए चेयरमैन की पोस्ट… कॉन्स्टेबल भर्ती में उम्र को लेकर उठ गया था विवाद
पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। दरअसल, कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आयोजन में देरी के कारण कई योग्य उम्मीदवार ओवरएज (उम्रदराज) हो गए थे, इसलिए वे मांग कर रहे थे कि उन्हें सामान्य और आरक्षित वर्गों में आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाए। 19 दिसंबर सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी कुछ युवा मिलने के लिए पहुंचे थे। इन युवाओं ने 2022 और 2023 में निकली भर्ती के लिए आवेदन किया था। मगर, किन्हीं कारणों से सरकार ने ये भर्ती रद्द कर दी थी। ये युवा उत्तर प्रदेश (UP) पुलिस भर्ती का उदाहरण भी दे रहे थे कि वहां भी इसी तरह से छूट दी गई है। सीएम नायब सैनी ने इन युवाओं को आश्वासन दिया था कि उनकी मांग जरूर पूरी की जाएगी। उम्र को लेकर युवाओं का ये कहना था, 4 पॉइंट… चेयरमैन ने कहा था- भर्ती विज्ञापन में सब कुछ स्पष्ट
युवाओं की मांग पर आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया था कि भर्ती विज्ञापन में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि अभ्यर्थियों की आयु पुलिस रूल्स के अनुसार तय की जाएगी। पुलिस रूल्स में प्रावधान है कि जिस महीने में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाती है, उसी महीने की पहली तारीख को आधार मानकर उम्मीदवार की आयु की गणना की जाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी वर्ष 20 अगस्त को भर्ती प्रक्रिया शुरू होती है, तो आयु की गणना 1 अगस्त को आधार मानकर की जाएगी। फिलहाल भर्ती की परीक्षा या अन्य चरण कब होंगे, यह अभी तय नहीं है और अभी केवल आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की थी कि आवेदन फाइनल सब्मिट करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दिए गए सभी नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि बाद में किसी प्रकार का भ्रम या विवाद न हो। अब सीएम सैनी के निर्देशों पर आयोग ने दी 3 साल की छूट
मगर, अब सीएम सैनी की ओर से से दिए गए ने निर्देशों के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को मांग मानते हुए उन्हें 3 साल की छूट दे दी है। आयोग चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। सरकार के इस फैसले से उन हजारों युवाओं को लाभ होगा, जो उम्र के फेर में फंस कर पुलिस भर्ती में आवेदन करने से वंचित रहे गए थे। यहां पढ़िए क्या है फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस… 1. फॉर्म भरने का पहला प्रोसेस क्या है? हरियाणा पुलिस में ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिए सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर जाएं। यहां Advt No- 01/2026- ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर रिक्रयूटमेंट टू पोस्ट ऑफ पुलिस डिपार्टमेंट के लिंक पर जाना होगा। यहां आपको कुछ जरूरी इंस्ट्रक्शन पढ़ने को मिलेंगे। 2. ग्रुप-सी CET रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा डिक्लेरेशन पर क्लिक करने के बाद प्रोसीड पर करें। अब आपको अपना ग्रुप सी सीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा। सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी को भरने के बाद आपके सामने सीईटी फॉर्म में भरी हुई डिटेल्स आ जाएंगी। अब प्रोसीड टू कम्पलीट योर योग्यता, अनुभव, फोटो और हस्ताक्षर जैसे टैब में अपनी जानकारी देनी होगी। 3. हर डिटेल के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे जो जानकारी आप भर रहे हैं, उससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। फोटो और हस्ताक्षर jpg/jpeg/png फॉर्मेट में 4kb से 100kb के अंदर अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म प्रिव्यू में अपनी सभी जानकारियां देख लें और फॉर्म को डाउनलोड कर लें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर उसके सभी पेजों पर साइन करके तारीख लिखकर पूरा फॉर्म की साइन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। 4. HSSC की वेबसाइट देखते रहें युवा अन्य जानकारी के लिए युवाओं को ये सलाह दी जाती है कि वह टाइम टू टाइम हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की बेवसाइट जरूर देखते रहें। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव आकर युवाओं के सवालों के जवाब दे रहे हैं। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा पुलिस भर्ती, कैंडिडेट की उम्र पर उलझन:युवा बोले- सरकारी लापरवाही से अयोग्य हुए, HSSC चेयरमैन ने कहा- रूल्स पढ़ें; CM तक पहुंचा मामला हरियाणा पुलिस में 5500 कॉन्स्टेबल पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच अभ्यर्थियों की आयु को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद यह है कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आयोजन में देरी के कारण कई योग्य उम्मीदवार ओवरएज (उम्रदराज) हो गए हैं, इसलिए वे मांग कर रहे हैं कि उन्हें सामान्य और आरक्षित वर्गों में आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाए। (पूरी खबर पढ़ें)