जूता फैक्ट्री में आग में जिंदा जले 2 कर्मचारी:एक गंभीर घायल, बहादुरगढ़ में फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Spread the love

झज्जर के बहादुरगढ़ में एक जूता बनाने की फैक्ट्री में 2 कर्मचारी जिंदा जल गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका एक साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हॉस्पिटल की स्पेशल बर्न यूनिट में उसका इलाज चल रहा है।आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। कर्मचारियों को बाहर निकालकर राहत बचाव का कार्य चल रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हांलाकि शार्ट सर्किट से ही आग लगने की संभावना जताई जा रही है। देखिए घटना से जड़े, PHOTOS… अंदर ही फंसे रह गए कर्मचारी
बहादुरगढ़ के MIE पार्ट-1 में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे शू फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही बाकी कर्मचारी तो बाहर निकल आए, लेकिन शोएब, आतवरिश और आरिफ अंदर ही फंसे रह गए। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाल लिया। इसमें शोएब और आतवरिश की मौके पर ही मौत गई। आरिफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी के रहने वाले दोनों मृतक
मृतकों की पहचान यूपी के हरदोई जिले के पाली के रहने वाले शोएब और आतवरिश के रूप में हुई है। दोनों काफी समय से फैक्ट्री में काम कर रहे थे। शुक्रवार-गुरुवार की उनकी नाइट शिफ्ट थी। मृतकों के परिजन बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी
इससे पहले भी कई बार MIE की फैक्ट्रियों में कई बार आग लग चुकी है। इस बार आग से झुलसकर 2 कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।