Lohaghat iron utensils : लोहाघाट के बर्तन 100 प्रतिशत शुद्ध और उच्च श्रेणी के लोहे से बनाए जाते हैं. कारीगर पुराने रेलवे ग्रेड या उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे लोहे को पिघलाकर इनका निर्माण करते हैं. यहां बने लोहे के बर्तन हर साल उत्तरायणी मेले में बिकने आते हैं. इनकी कारीगरी सदियों पुरानी है. बर्तन पर दिखने वाले हथौड़े के हल्के निशान इसकी असल पहचान माने जाते हैं, जो बताते हैं कि यह असली लोहाघाट कारीगरी है. इनकी कीमत 250 रुपये से शुरू होकर 40 हजार तक जाती है.
Bageshwar News : सोने से ‘कीमती’ ये लोहे की कढ़ाई, 250 से 40 हजार तक, चलेंगी कई पीढ़ियां, जानें सबकुछ
