सिरसा आला बाबा पर सुर्खियों में नया सॉन्ग:हरियाणवी सिंगर हैरी लाठर बोले-किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं; मासूम शर्मा के करीबी

Spread the love

हरियाणवी सिंगर हैरी लाठर का नया सॉन्ग सुर्खियों के साथ कॉन्ट्रोवर्सी में भी है। सिरसा आला बाबा टाइटल से जारी सॉन्ग लिरिक्स के कारण चर्चा में है। इसके बोल हैं- सिरसा आला बाबा सै जो लारा लार चेलियां की। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स गाने को लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। वहीं दैनिक भास्कर एप से बातचीत में सिंगर हैरी लाठर ने साफ किया कि ये सॉन्ग किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं है। खास बात ये है कि सॉन्ग की वीडियो दिल्ली में शूट हुई, हालांकि इसमें बैकग्राउंड सिरसा का है। 12 जनवरी को शिकारी म्यूजिक के ऑफिशियल अकाउंट से इसे रिलीज किया गया। गाने के वीडियो में हैरी के साथ कलाकार यशिका शर्मा भी हैं। सिंगर हैरी लाठर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के करीबियों में से एक है। दोनों ही जींद के जुलाना के रहने वाले हैं। दोनों ने साथ भी काम किया है। गन कल्चर गानों को लेकर हुए विवाद में भी हैरी लाठर चर्चाओं में रहे। मासूम शर्मा के साथ हैरी के भी 2 गाने बैन हुए थे। सबसे पहले जानिए…सॉन्ग के वो लिरिक्स जो सुर्खियों में
हां कदे सोना के, कदे मोना के, कदे बाजे फोन ये टीना के तेरे फोन पे फोन आ लिए, मेरे साम्यी तीना कै कितनी लाम्बी लिस्ट बता दे तेरी सहेलियां की। के सिरसा आला बाबा सै जो लारा लार चेलियां की, किस गेल करे कंपेयर उसका, आरा नाम क्राइम मैं। उसतै ज्यादा डबण तो मेरी गेली कॉलेज टाइम मैं, जैसे भी मारे ऊपर भरमार भेलियां की। बाबा धौरे नुएं लागी रहवे लार चेलियां की। रै बाबा धौर नुंए लागी रहवे लार चेलियां की। यूजर्स के मिक्स कमेंट, कोर्ट के चक्कर से बचने की सलाह भी
हैरी लाठर के सॉन्ग पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बाबा का पीछा छोड़ और कुछ लिख भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- बाबा-चेली के अलावा और लाइन भी आएगी या आस छोड़ दें। एक ने लिखा-जमा गलत सॉन्ग है, कुछ ढंग का सॉन्ग बनाया करो भाई। बहुत से यूजर्स ने हार्ट और आग की इमोजी से रिएक्शन दिया है। अब पढ़िए सिंगर और उनके साथी ने क्या कहा… हैरी लाठर से जुड़ी 2 कॉन्ट्रोवर्सी…