पंजाब के पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना को हरियाणवी कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा ने करारा जवाब दिया है। सिधाना की टिप्पणी पर बिफरे शीलू ने कहा कि अगर टीके (नशे के इंजेक्शन) लगाने से कबड्डी खेली जाती तो पिता, ताऊ-दादा को भी टीके लगा देता, किसी की जरूरत नहीं पड़ती, हम घर की टीम बना लेते। टीके से कबड्डी नहीं खेली जाती। दरअसल, पिछले दिनों लक्खा सिधाना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने दो मशहूर कबड्डी खिलाड़ियों पंजाब के सुल्तान और हरियाणा के शीलू का नाम लेकर कहा कि खिलाड़ी नशे के इंजेक्शन लगाकर कबड्डी खेल रहे हैं, जिससे इन्हें हार्ट अटैक आ रहे हैं। सिधाना ने वीडियो में नशे और बदमाशी से खिलाड़ियों के डरने को लेकर खुलासे किए हैं। इसी वीडियो पर रोहतक के बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले कबड्डी स्टार शीलू ने जवाब दिया है। शीलू पंजाब में काफी फेमस हैं। वे विदेशों में भी कबड्डी खेलने जाते हैं। पंजाब से शीलू 24 ट्रैक्टर, 50 बाइक और कंबाइन तक जीतकर ला चुके हैं। शीलू मशहूर कैचर हैं, जिनकी पकड़ और स्टाइल चर्चा में रहता है। जानिए कौन हैं लक्खा सिधाना और इन्होंने क्या कहा….. अब जानिए शीलू बल्हारा ने लक्खा सिधाना को क्या जवाब दिया.. 3 पॉइंट में समझिए कौन हैं शीलू बल्हारा पिता बोले- शीलू ने नहीं किया कभी नशा
दैनिक भास्कर एप से बातचीत में शीलू बल्हारा के पिता सुरेंद्र बल्हारा ने बताया कि लक्खा सिधाना बकवास कर रहा है, इसलिए उसको जवाब देना जरूरी था। अमेरिका में खेलने के नाम पर भी उसने गलत बयानबाजी की है। बेटे ने जिस इवेंट के लिए पैसे लिए हैं, उसमें खेलकर भी आया है। उसको आमतौर पर बाहर खेलकर आने के बाद ही फीस मिलती है। उसने अपने खेल को ईमानदारी से खेला है, जीवन में कभी नशा नहीं किया। ——————– ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा की 3 इंटरनेशनल महिला पहलवान डोप में फंसी:रीतिका हुड्डा, नितिका और मुस्कान के सैंपल पॉजीटिव; तीनों पर एजेंसी ने लगाया प्रतिबंध हरियाणा की तीन इंटरनेशनल महिला पहलवान डोप केस में फंस गई हैं। देश की जानी मानी रेसलर रीतिका हुड्डा, मुस्कान नांदल और नितिका के डोप टेस्ट पॉजिटिव मिले हैं। तीनों हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली हैं। डोप टेस्ट सैंपल पॉजिटिव मिलने से इनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणवी प्लेयर का पंजाब के पूर्व गैंगस्टर को जवाब:कहा- तूने 2 दिन कबड्डी खेली, टीके से खेला होता तो घर की टीम बनाता
