एकलौता कमाने वाले, फूट-फूटकर रो रहे बच्चे… जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का लाल शहीद

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को आतंकियों से हुई मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद हो गए. 43 वर्षीय गजेंद्र सिंह गढ़िया भारतीय सेना की टू-पैरा कमांडो यूनिट में तैनात थे. किश्तवाड़ के श्रीपुरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में उनके शहीद होने की सूचना मिली है.