सिरसा में व्यक्ति को हनीट्रेप में फंसाकर 20 लाख हड़पे:महिला ने फोन कर बुलाया; कपड़े उतारकर बनाई वीडियो; ब्लैकमेल कर प्लॉट बिकवाया

Spread the love

सिरसा जिले के व्यक्ति को हनीट्रेप में फंसाकर महिला और उसके सहयोगियों के गिरोह द्वारा 20 लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने पहले उक्त व्यक्ति को फोन कर अपने पास बुला लिया और अपने साथ दूसरी महिला संग बैठा दिया। दोनों ने मिलकर उसके कपड़े उतार दिए और चुपके से उसकी अर्धनग्न हालत की वीडियो बना ली। तभी एक युवक वहां आ पहुंचा और उसी पर आरोप लगाने लगा। इस पर वे उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। शुरू में कुछ रकम कैश ली, तो बाद में उसका प्लॉट तक बिकवा दिया। आखिर वह पुलिस के पास जा पहुंचा और उनके खिलाफ शिकायत दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सोमवार को एक महिला सहित तीन आरोपियों को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस गिरोह में संलिप्त बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक महिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, ब्लैकमेलिंग जबरन वसूली एवं गैरकानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ जांच के दौरान थाना शहर की कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी हांसी के डाटा के राजेश कुमार, सिरसा के बाजेकां के दलबीर सिंह व एक महिला को जेल से प्रोडक्शन वांरट पर लेकर गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस डिमांड हासिल लिया है। महिला ने कॉल कर अपना नाम पूजा बताया शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि बीती 9 नवंबर 2025 को महावीर कॉलोनी के शिवकुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि करीब 11 बजे उसके मोबाइल फोन पर पूजा नामक एक महिला की कॉल आई और कहने लगी कि आपका परिचित हिसार के डाटा का राजेश कुमार मेरे पास आया हुआ है और उसको आपसे मिलना है, आप सुर्खाब चौक पर आ जाए। स्कूटर पर बैठ अनजान मकान में लेकर पहुंची कुछ समय बाद उक्त व्यक्ति ने सुर्खाब चौक पर पहुंचकर फोन किया, तो महिला ने बताया कि हम ऑटो मार्केट में खड़े हैं। पीड़ित व्यक्ति ने ऑटो मार्केट में पहुंचकर उसे दोबारा फोन किया और कहा कि राजेश कुमार कहां है, तो महिला उसके स्कूटर पर बैठ गई और कहा कि पास के मकान में रहते हैं। उक्त व्यक्ति ने बताया कि उक्त महिला उसे एक अनजान घर पर ले गई, जहां पहले से ही एक महिला मौजूद थी। दूसरी महिला सहित उसे कमरे में बैठा दिया। कमरा बंद कर व्यक्ति के उतारे कपड़े फिर शिकायतकर्ता ने पूछा कि राजेश कुमार कहां है, तो महिला ने कहा कि हम दोनों पहले मस्ती कर लेते हैं, इतनी देर में राजेश आ जाएगा। पूजा व एक अन्य महिला ने उसके कपड़े उतार दिए और कमरा अंदर से बंद कर लिया। इतनी देर में एक नौजवान लड़का आया और उसके कपड़े उतारे हुए की वीडियो बनाने लगा। दो युवकों ने आकर की मारपीट कुछ देर में दो नौजवान युवक और आए और उसके साथ मार पिटाई कर अभद्र व्यवहार करने लगे। उसका मोबाइल फोन छीनकर 20 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। कहने लगे कि यदि पैसे नहीं दिए, तो वीडियो तुम्हारे परिवार वालों को भेज देंगे, ये कहकर ब्लैकमेल करने लगे। 10 नवंबर 2025 को फ्लाई ओवर सिरसा के नीचे से उक्त व्यक्ति को अगवा कर लिया और लगातार उस पर पैसे देने के लिए दवा बनाते रहे। एटीएम कार्ड छीनकर कैश निकलवाया शिकायतकर्ता का एटीएम कार्ड छीनकर कुछ कैश निकलवा लिया और उसके प्लाट वगैरा के कागजात जबरदस्ती छीनकर सरकारी रेट पर बेचकर 16 लाख 61 हजार रुपए की जबरन वसूली कर ली। उसकी शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में ब्लैकमेलिंग व जबरन वसूली की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।